एक्सप्लोरर

पीलीभीत में खुला प्रदेश का पहला टेली न्यट्रीशन सेंटर, डीएम की हो रही तारीफ

पीलीभीत में प्रदेश के पहले टेली न्यूट्रीशन सेंटर का आगाजा हुआ है. इसके जरिए बच्चों के कुपोषण को दूर करने में मदद मिलेगी.

पीलीभीत, एबीपी गंगाः पीलीभीत में लगातार अपनी सजगता और कार्यशैली के लिए लोगों के पसंदीदा जिलाधिकारी पुलकित खरे को जिला अस्पताल में एक और सराहनीय पहल को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ मिल रही है. डीएम पुलकित खरे ने जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र पर अब टेली न्यूट्रीशियन सेवा का शुभारंभ किया है. जिसके माध्यम से कोरोना काल में अस्पताल की नर्स और आशा सम्बंधित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ फोन पर ग्रामीण और शहरी इलाकों के बच्चों के पोषण की जानकारी लेगा. साथ ही बच्चों को स्वस्थ रखने की निगरानी की जाएगी. जिसको लेकर डीएम ने एक पहल शुरू की है.

बता दें कि पूरे प्रदेश में लगभग हर जिले के जिला अस्पताल में बच्चों के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र उपलब्ध होता है. यूपी के पीलीभीत में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कोरोना काल मे बच्चों के लिए जिला अस्पताल में चल रहे पोषण पुनर्वास केंद्र पर टेली न्यूट्रिशियन सेवा का शुभारंभ किया. इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रो में घर घर बच्चों के पोषण का हाल जानने और उनको पोषण आहार देने की सुविधा उपलब्ध कराई है.

बच्चों का हाल जाना यही नहीं डीएम पुलकित खरे ने ग्रामीण क्षेत्रो में टेली न्यूट्रीशियन सेवा की शुरुआत कर स्वास्थ्य विभाग की टीम से वीडियो कॉल के जरिये गांव में बच्चों का हाल जाना. आपको बता दें ग्रामीण क्षेत्रो में छोटे बच्चों के पोषण को लेकर डीएम खुद टेली न्यूट्रीशन सेवा की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं. जिसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नम्बर 05882-255401 जारी कर किया है. इसके जरिए पोषण संबंधित परामर्श लेकर सुविधा का लाभ घर बैठे ले सकते हैं.

पोषण बड़ी समस्या जिलाधिकारी पुलकित खरे बताया कि कोरोना की महामारी के इस समय मे पांच साल से छोटे बच्चों के लिए पोषण की एक बड़ी समस्या होती है. खास कर जो लोग दूर दराज गांव में रहते हैं. उनके लिए टेली न्यूट्रेशन के माध्यम से बच्चों के पोषण सम्बंधित जानकारी ले सकते हैं. यही नहीं पोषण वारियर्स की टीम उनको लगातार फॉलो करेगी. जिसके माध्यम से बच्चों में पोषण बेहतर हो सकेगा. यह जनपद पीलीभीत में प्रदेश में पहली जगह होगी, जहां टेली न्यूट्रीशियन सुविधा शुरू की गई है.

ये भी पढ़ें

उत्तराखंडः कोविड-19 जांच की 'गलत' रिपोर्ट देने वाली लैब्स पर अब होगी सख्त कार्रवाई कोरोना अपडेटः प्रयागराज में सामने आए 308 नए मामले, पांच लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
लखनऊ में AI सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget