एक्सप्लोरर

उत्तराखंडः कोविड-19 जांच की 'गलत' रिपोर्ट देने वाली लैब्स पर अब होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड में अब गलत जांच रिपोर्ट देने वाली निजी लैब्स पर कार्रवाई होगी. ये आदेश कोरोना के लिए कथित रूप से गलत रिपोर्ट देने को लेकर होगी.

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस परीक्षण की 'गलत' रिपोर्ट देने वाली देहरादून की निजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है. मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव को ऐसी प्रयोगशालाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

एक अधिकारी ने कहा कि कई ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि निजी प्रयोगशालाओं की जांच में कुछ लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई थी, जबकि इनकी सरकारी अस्पतालों में हुई कोविड-19 जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई. इन शिकायतों के बाद मुख्य सचिव का यह आदेश आया है.

उन्होंने कहा कि ऐसी भी शिकायतें मिली हैं कि देहरादून की निजी प्रयोगशालाओं में जांच कराने वालों में से 50 फीसदी मामलों में संक्रमण की पुष्टि की गई है. वहीं, मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गृह पृथक-वास कर रहे लोग कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं करें.

एक दिन में सबसे ज्यादा मामले गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है. शनिवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,078 नए मामले सामने आए हैं. जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 40,085 तक पहुंच गई.

478 की मौत स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के 14 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 478 हो गई. देहरादून में सबसे अधिक 668 नए मामले सामने आए जबकि उधमसिंह नगर में 397, हरिद्वार में 289, नैनीताल में 231, टिहरी में 146, पौड़ी में 99, उत्तरकाशी में 67, चमोली में 54, अल्मोड़ा में 43, पिथौरागढ़ में 39, चंपावत में 19 और रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर में 13-13 मामले सामने आए. बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 12,465 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 26,973 ठीक हो चुके हैं और 169 राज्य से जा चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget