एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद के तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने पकड़ा डकैतों का बड़ा गैंग, 10 गिरफ्तार, यूपी-एमपी तक फैला था आतंक

फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एक मुठभेड़ को दौरान पुलिस ने दुर्दांत कलूआ गैंग को पकड़ा है. इसका आतंक यूपी और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ था. पुलिस ने इसके 9 डकैतों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक सुनार भी है.

फिरोजाबाद: देर रात स्कॉर्पियो से डकैती डालने जा रहे डकैतों से तीन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दो डकैतों को पैर में गोली लगी. पुलिस ने अंतर्राज्यीय 10 डकैतों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया.

पुराने समय में डकैतों का आतंक इतना था कि पूरे गांव के गांव दहशत में रहते थे. डकैत पहले घोड़ों पर आकर गांव के सेठ को लूटा करते थे लेकिन आज के डकैतों की बात की जाए तो डकैती की घटना आज भी बरकरार है, बस बदला है तो तरीका.

ज्वैलर्स समेत 10 गिरफ्तार

दरअसल पहले डकैत डालने में घोड़ों का इस्तेमाल करते थे लेकिन आज के डकैत स्कॉर्पियो गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं. फिरोजाबाद पुलिस ने आज डकैतों के बड़े गैंग का खुलासा किया है, जो अंतर्राज्यीय गैंग है. इस गैंग का नाम कलुआ गैंग है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 9 डकैतों को गिरफ्तार किया है, जिसमें क्रॉस फायरिंग में दो डकैतों को गोली भी लगी. जब पुलिस ने पकड़े गए डकैतों से पूछताछ की तो इसमें एक ज्वेलर्स मनोज भी शामिल था. जो डकैती में लूटा हुआ माल मनोज को बेचा करते थे.

पुलिस का मानना है कि आसपास फिरोजाबाद जिले में जो डकैती की घटना हुई अब तक वह इस कलुआ गैंग ने ही की है. पुलिस का मानना है कि यह उनके लिए बहुत बड़ी सफलता है. इससे डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगेगा. इनको गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच थाना शिकोहाबाद थाना, फरिहा थाना, खैरगढ़ पुलिस ने बहुत मेहनत की है.

डकैतों का प्रोफाइल और ये किस तरह से करते थे डकैती

इन डकैतों की प्रोफाइल की बात की जाए तो यह सभी 10 डकैत बधिक जाति से संबंध रखते हैं. यह डकैती तभी डालते हैं जब उस जगह की पूरी रेकी कर लेते हैं. इसमे चार बड़े डकैत हैं जिसमे

1- गैंग का सरदार कलुआ उर्फ कला उर्फ सतीश जिस पर अलग-अलग जिलों की 11 मुकदमे दर्ज हैं.

2- डकैत गिरीश इस पर अलग-अलग जिलों में गंभीर धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं.

3- डकैत बलबीर इस पर भी 4 मुकदमे अलग अलग जिलों में दर्ज हैं.

4- डकैत देवेंद्र जिस पर अलग-अलग जिलों में 9 मुकदमे दर्ज हैं.

बाकी डकैतों पर भी विभिन्न धाराओं में एक एक मुकदमा दर्ज है. यह सभी डकैत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में डकैती की घटना करते हैं. जिसमें मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी कासगंज, फर्रुखाबाद, एटा, इलाहाबाद,जैसी जगह डकैती डाली, यह ज्यादातर अपना निशाना ज्वेलर्स को ही बनाते हैं क्योंकि यहां रुपयों के साथ-साथ काफी सोना और चांदी भी मिलता है. इस पूरे कलुआ गैंग में बीस डकैत शामिल हैं.

10 डकैतों से बरामद सामान और सोना चांदी

इनके पास से 20 किलो चांदी, 45 ग्राम सोना, एक लाख 8 हजार रुपये नगद औरर एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है. अगर हथियारों की बात की जाए तो भारी संख्या में हथियार भी मिले हैं. एक राइफल, 8 तमंचे, 35 जिंदा कारतूस,और छह कारतूस चले हुए मिले हैं.

पकड़े गये डकैतों के नाम

कलुआ उर्फ सतीश गैंग का सरदार, बलबीर, ग्रीस, पूरन सिंह, गौरी, कृपाल सिंह, देवेंद्र, प्रवीण, सतीश व मनोज ज्वैलर्स जो डकैती का माल खरीदा था. यह सभी उत्तर प्रदेश, एटा और हाथरस के रहने वाले हैं, इसमें हाथरस जिले के 7 और 3 डकैत एटा जिले के हैं.

एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि कलुआ नाम से डकैतों का गैंग है. इसमें कुल 20 डकैत हैं. यह सभी अलग-अलग जगह जिलों में डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अभी इन्होंने डकैती की घटना को अंजाम दिया. यह सभी अंतरराज्यीय डकैत हैं. इन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डकैती की घटनाएं की हैं. फिरोजाबाद की बात करें तो कुछ दिन पहले यहां फरिहा क्षेत्र, खैरगढ़ क्षेत्र में डकैती की घटनाएं की थी. इन सभी डकैतों को क्राइम ब्रांच थाना शिकोहाबाद थाना खैरगढ़ और थाना फरिहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, बाकी हम इनसे और भी पूछताछ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

बदायूं केस: प्रशासन की एक और बड़ी लापरवाही, पोस्टमार्टम की नहीं कराई गई वीडियोग्राफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget