एक्सप्लोरर

संदिग्ध मिलने के बाद हाईकोर्ट को किया जा रहा है पूरी तरह सेनेटाइज़, तीन दिन के लिए सभी की इंट्री बैन

हाईकोर्ट में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद पूरे परिसर को सेनेटाइज किया जा रहा है। यहां तक कि सभी की एंट्री बैन कर दी गयी है।

प्रयागराज,एबीपी गंगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक अधिकारी में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद से इसे तीन दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हाईकोर्ट खुलने पर भी किसी को संक्रमण न हो, इसके लिए आज से पूरे कैम्पस को सेनेटाइज़ करने का काम शुरू कर दिया गया। सेनेटाइजेशन के काम में स्वास्थ्य विभाग और नगर की कई टीमें लगाई गई हैं। यहां सेनेटाइजेशन में लगे कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के अलावा बाकी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अगर संदिग्ध अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो हाईकोर्ट को आगे के लिए भी पूरी तरह बंद रखे जाने के आदेश जारी किये जा सकते हैं। यहां कल शाम से कर्मचारियों की इंट्री पर भी रोक लगी हुई है।

हाईकोर्ट में सेनेटाइजेशन के काम में लगी टीमें पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद नज़र आईं। पुख्ता इंतजाम किये जाने के बावजूद हाईकोर्ट से जुड़े लोगों में दहशत कायम है। हाईकोर्ट कैम्पस को पूरी तरह सैनिटाइज़ करने का काम कई बड़े अफसरों की देख रेख में चल रहा है। हाईकोर्ट बंद होने और यहां संक्रमण फैलने की अफवाह से पूरे कैंपस और बाहर के रास्तों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इन जगहों पर कोरोना का कर्फ्यू लगा हुआ है। वैसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहले ही अगले कुछ दिनों तक सिर्फ बेहद ज़रूरी केसों की ही सुनवाई करने और वादकारियों की इंट्री पर रोक लगाने का फैसला किया था। दो दिनों तक इसी तरह काम भी हुआ। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर बैनर लगाए गए और साथ ही थर्मल स्कैनर से लोगों की जांच भी की गई।

बुधवार को विदेश से लौटे सहायक समीक्षा अधिकारी में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद ही हाईकोर्ट को तीन दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर इसे गहराई से सेनेटाइज़ किये जाने का फैसला किया गया। चीफ जस्टिस द्वारा जस्टिस बीके नारायण की अगुवाई में गठित कमेटी शनिवार की शाम को बैठक कर हालात की समीक्षा करेगी और आगे कोर्ट खुलने के बारे में कोई फैसला लेगी। प्रयागराज में हाईकोर्ट बंद किये जाने के साथ ही लोगों के बेवजह भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget