एक्सप्लोरर

प्रयागराज: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

योगी सरकार के ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस और बदमाशों में आये दिन मुठभेड़ हो रही है। प्रयागराज में तड़के एक एनकाउंटर में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र में आज भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। बाइक सवार तीन बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश इश्तियाक पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से दो अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाना क्षेत्र के नारायणगंज का रहने वाला है। इश्तियाक के ऊपर लूट व गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं और लूट के मामले में दो बार जेल भी जा चुका है।

घायल अपराधी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। एसएसपी अतुल कुमार शर्मा के मुताबिक मऊआइमा थाना क्षेत्र में देर रात दो बजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बागा जलालपुर के पास पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। उनके मुताबिक पकड़ा गया घायल बदमाश इश्तियाक शातिर किस्म का अपराधी और इसके तार मऊआइमा थाना क्षेत्र के मरखामऊ गांव के निकट इलाहाबाद बैंक के मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की हत्या से भी जुड़े हो सकते हैं।

गौरतलब है कि बेखौफ बदमाशों ने 9 जुलाई को घर से बैंक जा रहे मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की चलती कार में गोली मार दी थी। जिसके बाद पेट में गोली लगने के बाद वह लहूलुहान हाल में बैंक तक कार चलाकर गए। कार में उनके साथ सहायक प्रबंधक भी मौजूद थे। वहां पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल शहर के एसआरएन अस्पताल ले गई थी जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget