एक्सप्लोरर

आकर्षण का केंद्र है आइसोलेशन वार्ड समेत कोविड की थीम पर आधारित प्रयागराज का यह दुर्गा पूजा पंडाल

प्रयागराज में दुर्गा पूजा पंडाल बनाये गये हैं. यही नहीं, कोविड थीम पर बने पंडाल कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरुकता का संदेश दे रहे हैं.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में भी दुर्गा पूजा का त्यौहार पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. हालांकि इस बार के त्यौहार पर कोरोना की महामारी का साया साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है. शहर में सजे दुर्गा पूजा पंडालों पर भी कोरोना की छाप साफ़ तौर पर देखने को मिल रही है. लूकरगंज बारवारी ने इस बार का अपना पूरा पंडाल कोरोना की थीम पर ही तैयार किया है. पंडाल में कोरोना से निपटने के लिए तमाम एहतियाती कदम तो उठाए ही गए हैं तो साथ ही लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए तमाम बैनर पोस्टर लगाए गए हैं. इन सबके अलावा पंडाल में एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है. आइसोलेशन वार्ड में कुछ बेड भी रखे गए हैं तो साथ ही वार्ड के बाहर डॉक्टर्स और दूसरे मेडिकल स्टाफ की टीम भी पूरे वक्त मौजूद रहती है.

कोविड प्रोटोकॉल का पालन

लूकरगंज बारवारी के इस पंडाल में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. बिना मास्क वालों की इंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित है. जो लोग मास्क लगाए बिना आते हैं, उन्हें कमेटी की तरफ से मास्क दिया जाता है. एंट्री प्वाइंट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन के इंतजाम किये गए हैं. हाथ में सैनिटाइजर देने के साथ ही आटोमेटिक मशीन के ज़रिये पूरे शरीर को सैनिटाइज कराया जाता है. पंडाल में एक बार में सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही एंट्री दी जाती है. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख़ास ख्याल रखा जाता है. साठ साल से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों और दस साल से छोटे बच्चों को अकेले इंट्री नहीं दी जाती. पहले उन्हें समझाया भी जाता है.

आकर्षण का केंद्र है आइसोलेशन वार्ड समेत कोविड की थीम पर आधारित प्रयागराज का यह दुर्गा पूजा पंडाल

आइसोलेशन वार्ड

एंट्री प्वाइंट से लेकर पंडाल में अंदर तक जगह जगह कोरोना से बचाव व एहतियात की जागरूकता वाले बैनर पोस्टर्स लगाए गए हैं. इस बार पंडाल व मूर्ति छोटी रखी गई है. पंडाल में ख़ास आकर्षण का केंद्र इसमें बनाया गया आइसोलेशन वार्ड है. यह आइसोलेशन वार्ड पंडाल के पिछले हिस्से में बनाया गया है. लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए इस बार यहां प्रसाद और भोग लगाने पर भी रोक है. दुर्गापूजा कमेटी की अध्यक्ष अल्पना डे, सचिव देवब्रत और सदस्य स्वस्तिक बोस के मुताबिक़ आइसोलेशन वार्ड इमरजेंसी में इस्तेमाल होने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए भी बनाया गया है. पंडाल में इसलिए तमाम इंतजाम किये गए हैं, ताकि हर पल लोगों को कोविड प्रोटोकॉल की याद रहे और वह खुद सतर्क रहें और साथ ही दूसरे लोगों को भी सुरक्षित रहने में मदद करें. ख़ास इंतजामों की वजह से संगम नगरी का यह पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. प्रयागराज के दूसरे पंडालों में भी कोरोना को लेकर इंतजाम किये गए हैं.

ये भी पढ़ें

मथुरा: बच्ची को जन्म देने के बाद महिला जिला अस्पताल से लापता, प्रशासन में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget