एक्सप्लोरर

राम जन्मभूमि स्थल का डीएम ने किया दौरा, सड़क होंगी चौड़ी बढ़ेंगी श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाने के बाद राम नगरी को सजाने संवारने का काम भी तेजी से किया जा रहा है. यहां सड़कों के चौड़ीकरण के लिये वृहद योजना बनाई जा रही है.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए रामजन्म भूमि परिसर में हलचल तेज है. राम मंदिर निर्माण के लिए नींव की खुदाई का काम भी शुरू हो चुका है. राम मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी अयोध्या ने पूरे लाव लश्कर के साथ रामजन्म भूमि क्षेत्र का निरीक्षण किया है, जिसमें सड़कों की साफ-सफाई श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधा तथा राम जन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया. जिले के सभी प्रमुख अधिकारी और एसपी सुरक्षा मौजूद रहे. राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग दोराही कुआं, पुराना बस स्टॉप, हनुमानगढ़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया. रामलला के मंदिर निर्माण के लिए अनुमानित श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों का विकास करने जा रहा है.

छुट्टी के दिनों में बढ़ जाती है श्रद्धालुओं की संख्या

5 अगस्त को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से ही लगातार अवकाश के दिनों पर श्रद्धालुओं की संख्या अयोध्या में बढ़ी है. छुट्टी के दिनों में आसपास के जिलों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं. ऐसे में राम जन्म भूमि के आसपास की सड़कों श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधा और राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के जिला अधिकारी ने निरीक्षण किया है.

सड़कों को किया जाएगा चौड़ा

राम जन्मभूमि मार्ग को जोड़ने वाली सभी सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है. अब जल्द ही इन मार्गों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा. श्रद्धालुओं के मार्ग पर किसी तरीके की असुविधा ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा. राम जन्मभूमि के आसपास की सड़कों के हालात पर भी जिलाधिकारी ने अपनी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया है और मातहतों को तमाम दिशा निर्देश भी जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया है. अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इस बात का ध्यान जिला प्रशासन रख रहा है और ऐसे में जल्दी रामलला के दर्शन मार्ग को जाने वाली सभी सड़कें साफ सफाई युक्त होंगे और चौड़ी होगी अतिक्रमण मुक्त होगी.

जिलाधिकारी ने बताया कि राम जन्म भूमि के आसपास के क्षेत्र हनुमानगढ़ी और दोराही कुआं के क्षेत्रों में सड़कों की मेंटेनेंस को लेकर के निरीक्षण किया गया है. मुख्यमंत्री और प्रशासन की मंशा है कि आगामी दिनों में अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत बढ़ जाएगी और ऐसा सामने भी आया है कि छुट्टी के दिनों में अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत बढ़ जाती है. इसको देखते हुए आवश्यक कदम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाये जा रहे हैं. आज हमने राम जन्मभूमि के आसपास के क्षेत्रों में सड़कों का मेंटेनेंस और साफ-सफाई की जांच की है. आगामी दिनों पर इस पर वृहद प्लानिंग की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

गाजीपुर में किसानों के धरना स्थल पर हलचल तेज, योगी सरकार ने सभी DM को जारी किया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
Embed widget