एक्सप्लोरर

Uttarakhand Congress: उत्तराखंड कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह, पार्टी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे नाराज विधायक

Uttarakhand Politics: कांग्रेस के भीतर की कलह खुलकर सामने आने लगी है. पहले को प्रदेश अध्यक्ष के पदभार कार्यक्रम में कई विधायक नहीं पहुंचे वहीं नेता प्रतिपक्ष के कार्यक्रम से भी कई विधायक नदारद रहे.

Uttarakhand Congress Politics: उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर कुछ ठीक नहीं चल रहा है. विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर खुद को बचा पाई कांग्रेस के 19 विधायक ही एकजुट नहीं दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस भले सबकुछ ठीक होने का दावा करे लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह उस वक्त खुलकर सबके सामने आ गई जब प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के कार्यक्रम में कई विधायक पहुंचे ही नहीं. 
 
खुलकर सामने आई अंदरुनी कलह
कांग्रेस के बड़े नेता भले ही ये दावा कर रहे हों कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है. लेकिन उत्तराखंड में कांग्रेस की गुटबाजी किसी से छुपी नहीं है. जहां एक ओर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज आपस में ही एक दूसरे पर बातों ही बातों में निशाना साधते दिखाई दिए. वहीं अधिकतर विधायक इस कार्यक्रम से नदारद दिखे. पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी इस कार्यक्रम में नहीं दिखे, हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रीतम सिंह के क्षेत्र में कोई बड़ी दुर्घटना हो गई है, जिस कारण वो कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके. वहीं दूसरी ओर विधायक हरीश धामी, राजेंद्र भंडारी, मदन बिष्ट, ममता राकेश, विक्रम सिंह, समेत कई विधायकों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी. उधर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दर्द भी भरे मंच पर छलक गया और उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए की गई तपस्या हाईकमान तक नहीं पहुंचाई गई. वहीं प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा इस दौरान सभी बड़े नेताओं में संतुलन साधते हुए दिखे. 
 
विधानमंडल दल की बैठक रद्द हुई
दूसरा वाकया सोमवार का है जब यशपाल आर्य ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चार्ज संभाला, लेकिन इस कार्यक्रम में भी ज्यादातर विधायक नदारद रहे.  कांग्रेस के 19 में से 8 विधायक ही इस कार्यक्रम में पहुंचे. इसी तरह से रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में भी कई नाराज विधायकों ने दूरी बनाई थी. सभी विधायकों के साथ यशपाल आर्य को आज विधानमंडल दल की बैठक भी लेनी थी लेकिन विधायकों के ना पहुंचने की वजह से बैठक को स्थगित करना पड़ा. हालांकि इस मसले पर यशपाल आर्य ने कहा कि कुछ जरूरी कामों की वजह से विधायक नहीं पहुंच पाए मैं कोशिश करूंगा सबको साथ लेकर चलूं.
 
नाराज विधायक ले सकते हैं बड़ा फैसला
पिछले कई दिनों से अटकलें हैं कि कांग्रेस के नाराज विधायक कोई फैसला ले सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि जिन नाराज 10 विधायकों के नाम सामने आये हैं उनमें भी एकजुटता नहीं है. पदों के बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा खुलकर अपना नाराजगी धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी और द्वाराहाट से विधायक मदन बिष्ट ही बोल रहे हैं. इन दो विधायकों की नाराजगी अभी तक खुलकर सामने आ चुकी है जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह की कार्यक्रमों से दूरी ये बता रही है कि प्रीतम भी इन पदों के बंटवारे से खुश नहीं हैं. देखना होगा की कांग्रेस में ये रार कहां जाकर थमती है. क्या प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य इनकी नाराजगी दूर कर मजबूत विपक्ष दे पाएंगे. 
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget