एक्सप्लोरर

धनतेरस पर खरीददारों की भीड़ से गुलजार प्रयागराज के बाजार, नहीं दिखा महंगाई और मंदी का असर

प्रयागराज में धनतेरस के मौके पर बाजार गुलजार है। कोई सोने-चांदी के गहने खरीद रहा है तो कोई दीप और पूजा के लिए गणेश-लक्ष्मी। सजावट के सामान भी खूब बिक रहे हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। धनतेरस पर खरीददारों की भीड़ से गुलजार हैं संगम नगरी प्रयागराज के बाजार। धनतेरस पर बाजारों में महंगाई और मंदी का कोई असर नहीं दिख रहा है और लोग दिल खोलकर खरीददारी करने में जुटे हुए हैं।

खरीददारों की भारी भीड़ से बाज़ारों में खासी चहल-पहल है। चौक और दूसरे बाजारों में तो तिल रखने तक की जगह नहीं है। भीड़ और बाजार का रुख देखकर व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। कारोबारियों के मुताबिक महंगाई के बावजूद इस धनतेरस पर लक्ष्मी उन पर खासी मेहरबान नजर आ रही हैं।

धनतेरस पर खरीददारों की भीड़ से गुलजार प्रयागराज के बाजार, नहीं दिखा महंगाई और मंदी का असर

प्रयागराज में सुबह से ही हो रही धनतेरस की खरीददारी में कोई सोने-चांदी के गहने खरीद रहा है तो कोई दीप और पूजा के लिए गणेश-लक्ष्मी। सजावट के सामान भी खूब बिक रहे हैं तो सबसे ज्यादा डिमांड पूजा से जुड़े सामानों की है। इसके साथ ही दो और चार पहिया वाहनों की भी जमकर खरीददारी हो रही है। इस बार गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों वाले सिक्के व दूसरे सामान ज्यादा पसंद किये जा रहे हैं तो मेटल से तैयार ईको फ्रेंडली मूर्तियां भी खूब बिक रही हैं।

माना जा रहा था कि महंगाई की मार के चलते बाजार में इस बार उतनी चहल-पहल शायद न नजर आये लेकिन रात से ही उमड़ने वाली भीड़ और रिकॉर्ड बिक्री ने व्यापरियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। लोगों का कहना है कि महंगाई ने उनके घर का बजट तो जरूर बिगाड़ रखा है लेकिन धनतेरस और दीपावली के मौके पर लक्ष्मी को अपने घर आने का न्यौता देने के शगुन में वह महंगाई को कतई आड़े नहीं देंगे।

धनतेरस पर खरीददारों की भीड़ से गुलजार प्रयागराज के बाजार, नहीं दिखा महंगाई और मंदी का असर

धनतेरस पर प्रयागराज में करीब सवा दो अरब रूपये से ज़्यादा का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन बाज़ार का रुख देखकर लगता है खरीददारी का यह आंकड़ा तीन अरब के करीब तक पहुंच सकता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget