एक्सप्लोरर

होली और नमाज विवाद के बीच केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान, जानें- क्या दावा किया?

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट कर होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि यूपी की क़ानून व्यवस्था मज़बूत है हर्ष और उल्लास के साथ होली मनाई जाएगी.

Holi 2025: उत्तर प्रदेश में होली और जुमा को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में  मज़बूत क़ानून व्यवस्था होने का दावा किया. वहीं समाजवादी पार्टी पर भी बिना नाम लिए तंज कसा और कहा कि होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा विरोधियों को पीडीए की फसल काटने का मौका नहीं मिल पाएगा. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- 'होली की हार्दिक शुभकामनाएं! यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत है, जिला प्रशासन संवाद स्थापित कर होली और नमाज को सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न कराएगा. पहले भी होली और नमाज एक ही दिन बिना किसी विवाद के हो चुके हैं, इस बार भी त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनेगा.'

सपा का नाम लिए बिना कसा तंज
केशव मौर्य ने कहा- 'जैसे महाकुंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, वैसे ही होली भी शांति और उल्लास के साथ पूरी होगी. फर्जी PDA (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) को वोटों की फसल काटने का कोई मौका नहीं मिलेगा. रंगों के इस पावन पर्व की मंगलकामनाएँ!' दरअसल यूपी में इन दिनों होली और जुमे की नमाज को लेकर बयानबाजी देखने को मिल रही है. 

पूरे विवाद की शुरुआत संभल सीओ अनुज चौधरी के उस बयान से शुरू हुई, जिसमें उन्होंने होली पर मुस्लिमों को घर में रहने की सलाह दे डाली थी. उन्होंने कहा कि होली साल में एक बार आती है जबकि जुमा साल में 52 बार आता है अगर किसी को रंग से दिक्कत है तो वो घर से बाहर न निकले. उनके इस बयान के बाद यूपी के मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए मुस्लिमों को महिलाओं की तरह तिरपाल का बुर्का पहनने की  हिदायत दे दी थी. वहीं प्रशासन की ओर से भी होली और जुमे की नमाज को शांति से संपन्न कराने की तैयारी की गई है. कई जिलों में नमाज का वक्त बदल दिया गया तो वहीं कई मस्जिदों को तिरपाल से भी ढका गया है. 

Exclusive: 'कहां लिखा है रंग लगाने से...' होली और जुमे की नमाज के बीच योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget