एक्सप्लोरर

Delhi Meerut Rapid Rail: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के उद्घाटन की तारीख आई सामने, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें- किराया

Delhi Meerut RRTS Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंचकर इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे. यहां वे यूपीआई से रैपिड रेल का पहला टिकट खरीदेंगे

Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS Corridor: गाजियाबाद में रैपिड रेल का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे. अब इसकी तारीख भी सामने आ गई है, पीएम मोदी 20 अक्टूबर को  गाजियाबाद आएंगे और रैपिड रेल के पहले फेस का उदघाटन करेंगे. प्रधानमंत्री साहिबाबाद स्टेशन से रैपिड रेल की शुरुआत करेंगे, इसके साथ ही पीएम मोदी वसुंधरा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. 

रैपिड रेल प्रोजेक्ट दिल्ली से मेरठ तक बन रहा है और इस रैपिड रेल के किराए को लेकर IIM अहमदाबाद की टीम ने सर्वे किया था. अब माना जा रहा है कि इसका  न्यूनतम किराया 15 से 20 रुपये और अधिकतम किराया 160 रुपये तक रखा जा सकता है. इसके अलावा इस रैपिड रेल के कॉरिडोर का सबसे छोटा रूट 2 से 5 किमी का है और अधिकतम स्लैब 60 किमी से अधिक का होगा.  

गाजियाबाद आ रहे पीएम मोदी रैपिड रेल का पहला टिकट भी खरीदेंगे. इसके साथ वह एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जनसभा की तैयारी के लिए जिला प्रशासन जुटा हुआ है. जनसभा स्थल वसुंधरा सेक्टर-आठ के बड़े मैदान में है. 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट है, इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. 

दिल्ली से मेरठ तक का है रैपिड रेल प्रोजेक्ट

रैपिड रेल प्रोजेक्ट दिल्ली से मेरठ तक बन रहा है. इसकी लंबाई 82 किलोमीटर है. पहला फेज गाजियाबाद में दुहाई डिपो से साहिबाबाद स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबा है. ये फेज पूरी तरह तैयार है, इसी का उदघाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होना है, जिसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को तैयारियां परखने गाजियाबाद आए भी थे.

साहिबाबाद स्टेशन पर करेंगे प्रोजेक्ट का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंचकर इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे. यहां वे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से रैपिड रेल का पहला टिकट खरीदेंगे और फिर उसमें दुहाई डिपो तक सफर करेंगे. इस दौरान कुल तीन रैपिडएक्स ट्रेनें उनके साथ चलेंगी. सबसे आगे पायलट ट्रेन होगी, दूसरी ट्रेन यात्रियों के लिए होगी. तीसरी ट्रेन में पीएम मोदी, सीएम योगी सहित तमाम जनप्रतिनिधि सफर करेंगे.

Agra News: हाईकोर्ट से यूपी सरकार को झटका, आगरा में दयालबाग सत्संग भवन पर बुलडोजर एक्शन गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget