एक्सप्लोरर

अब राम मंदिर के मॉडल पर छिड़ी महाभारत, वीएचपी और शंकराचार्य ज़िद पर अड़े

राम मंदिर के मॉडल को लेकर विश्व हिंदू परिषद और शंकराचार्य के बीच बहस छिड़ गई है। विहिप ने अपने मॉडल को सबसे उपयुक्त बताते हुये कहा कि ये ऐसा मॉडल है जिससे मंदिर का निर्माण जल्द संभव होगा

प्रयागराज, एबीपी गंगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत अगले कुछ दिनों में होने की उम्मीद है, लेकिन मंदिर के स्वरुप को लेकर प्रयागराज के माघ मेले में अभी से बहस छिड़ गई है। राम मंदिर के लिए लंबे समय तक आंदोलन चलाने वाली विश्व हिन्दू परिषद ने अपने द्वारा तैयार मॉडल को न सिर्फ माघ मेले में लोगों के दर्शन के लिए रख दिया है, बल्कि इसी स्वरुप का मंदिर बनाए जाने की पुरज़ोर वकालत भी है। वीएचपी से अलग द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती अगले हफ्ते अपने अलग मॉडल के साथ माघ मेले में आ रहे हैं।

अब राम मंदिर के मॉडल पर छिड़ी महाभारत, वीएचपी और शंकराचार्य ज़िद पर अड़े

शंकराचार्य स्वरूपानंद के प्रस्तावित राम मंदिर का मॉडल कम्बोडिया के अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर है। उनके मॉडल को मध्य प्रदेश के दर्जनों कारीगर दिन रात कड़ी मेहनत कर चंदन की लकड़ी से तैयार कर रहे हैं। अपने इस मॉडल और कुछ पूजित शिलाओं के साथ शंकराचार्य स्वरूपानंद बसंत पंचमी के स्नान पर्व के बाद हज़ारों भक्तों के संग प्रयागराज से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। माघ मेले में शंकराचार्य के प्रतिनिधि स्वामी श्रीधरानंद के मुताबिक़ वह लोग इस बात की मांग करते हैं कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण न सिर्फ इसी मॉडल की तर्ज पर हो, बल्कि माघ मेले के बाद सरकार को यही मॉडल अयोध्या में राम जन्मस्थान पर भी रख देना चाहिए ताकि मंदिर निर्माण का काम पूरा होने तक अयोध्या जाने वाले रामभक्त मंदिर के इस स्वरुप का दर्शन कर संतुष्टि पा सकें।

गौरतलब है कि रविवार को वीएचपी ने अपने मॉडल को माघ मेले के कैम्प में न सिर्फ लोगों के दर्शनार्थ रख दिया है, बल्कि संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने तो इसके समर्थन में यहां तक बयान दे डाला कि अगर उनके मॉडल का मंदिर नहीं बना तो रामलला का मंदिर बनने में कम से कम बीस साल लग जाएंगे और एक पीढ़ी को इसके दर्शन से वंचित होना पड़ेगा। साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि मंदिर निर्माण के ट्रस्ट का गठन अभी नहीं हुआ है लेकिन इसके स्वरुप को लेकर दावेदारी -बयानबाजी और खींचतान शुरू हो गई है। विवाद की यह नौबत तब आई है जब ट्रस्ट से इतर दावेदारियां की जाने लगी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget