एक्सप्लोरर

पिता से बदला लेने के लिये बेटी ने प्रेमी के साथ रची खुद के अपहरण की साजिश, फिर जो हुआ हैरान करनेवाला था

गोरखपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ खौफनाक साजिश रच डाली। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने पिता से बदला लेना चाहती थी।

गोरखपुर,एबीपी गंगा। पहले सिंगिंग एप पर साथ में गाना गाया, उसके बाद एक-दूसरे से मोबाइल के नंबर की अदला-बदली की। बातचीत का दौर शुरू हुआ, तो प्‍यार ऐसा परवान चढ़ा कि आगरा के शिक्षक के प्‍यार में पागल युवती ने पिता के तानों से आजिज आकर खुद के मौत की साजिश रच दी। उसने व्हाट्सअप पर पिता को अपनी रक्‍तरंजित आंख, हाथ और मुंह पर पट्टी बंधी फोटो भेजी और बेटी के अपहरण के बाद हत्‍या कर बदला लेने का मैसेज खुद के मोबाइल से पिता को वाट्सएप कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पिता से बदला लेने के लिये बेटी ने प्रेमी के साथ रची खुद के अपहरण की साजिश, फिर जो हुआ हैरान करनेवाला था

जी हां, कहानी आपको फिल्‍मी लगेगी, लेकिन पूरी तरह सच है। चौरीचौरा थाना में सीओ चौरीचौरा सुमित शुक्‍ला ने चार दिन पहले हुई इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया। युवती और उसके आगरा के रहने वाले टीचर प्रेमी के प्‍यार की कहानी जिसने भी सुनी वो हैरत में पड़ गया। काजल ने स्‍वीकार किया उससे बहुत बड़ी गलती हुई है।

उसने पिता की ताने से तंग आकर ये साजिश की थी। उसके टीचर प्रेमी हरिमोहन शर्मा ने बताया कि सिंगिंग एप के माध्‍यम से दोनों संपर्क में आए। 15 दिन पहले उन्‍होंने ये प्‍लान बनाया था। उसने बताया कि सारी साजिश उसकी प्रेमिका काजल ने रची थी। जंगल में गिलिसरीन और कलर मिलाकर फोटो खींचने के बाद उसके पिता को भेजी थी।

सीओ सुमित शुक्‍ला ने बताया कि 10 सितंबर को चौरीचौरा के बालबुजुर्ग ओमनगर के रहने वाले शिक्षक अनिल कुमार पाण्‍डेय की 23 साल की पुत्री काजल पाण्‍डेय ऑफिस जाने की बात कहकर सुबह 9 बजे घर से निकली थी। उन्‍होंने बताया कि जब पिता अनिल कुमार पाण्‍डेय ने उससे पूछा कि आज तो मुहर्रम की छुट्टी होगी, तो उसने कहा कि उसका ऑफिस खुला है।

पिता से बदला लेने के लिये बेटी ने प्रेमी के साथ रची खुद के अपहरण की साजिश, फिर जो हुआ हैरान करनेवाला था

वो वहां का माहौल उसे ठीक नहीं लग रहा है। इसलिए हिसाब कराकर लौट आएगी। उसके बाद उसके पिता के वाट्सएप पर पौने ग्‍यारह बजे उसके मोबाइल से रक्‍तरंजित फोटो और अनिल से बदला लेने के लिए उसके अपहरण के बाद हत्‍या का मैसेज भेजा गया। देर शाम अनिल ने जब मैसेज और फोटो देखा, तो उनके होश उड़ गए।

उन्‍होंने घटना में बेटी के अपहरण की तहरीर चौरीचौरा पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में आईपीसी की धारा 364 के तहत मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में युवती के ऑफिस के दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि युवत‍ी ने अपने फुफेरे भाई से संपर्क किया, तो उसके आधार पर पुलिस को उसकी लोकेशन फिरोजाबाद में मिली।

पुलिस ने रविवार को उसे प्रेमी टीचर आगरा के खंदौली इलाके के पलटू की प्‍यायू के रहने वाले 24 साल के हरिमोहन शर्मा के साथ गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सुमित शुक्‍ला के मुताबिक युवती के प्‍लान के बाद गिलिसरीन में कलर मिलाकर गोरखपुर के कुसम्‍ही जंगल में कहानी रचकर फोटो खींचने के बाद दोनों ने सिम वहीं पर तोड़कर फरार हो गए थे।

इसके बाद दोनों ने एक मेगामार्ट में जाकर खरीदारी की और फरार हो गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ खुद के अपहरण की साजिश रचने और फोटो को सोशल मीडिया के माध्‍यम से वायरल करने के मामले में आईपीसी की धारा 193,419,468,34 और 66 डी आईटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्‍यायालय में पेश किया। जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget