एक्सप्लोरर

Coronavirus: Singer Kanika Kapoor की पांचवीं कोरोना रिपोर्ट आई सामने, जानिए- डॉक्टरों ने क्या कहा

Coronavirus: Singer Kanika Kapoor की पांचवीं कोरोना रिपोर्ट सामने आई है। उनकी लगातार चार रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पांचवीं रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। जानिए- डॉक्टरों ने क्या कहा

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। कोरोना वायरस (Coronaviru) से जूझ रहीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Bollywood Singer Kanika Kapoor) के लिए राहत की खबर सामने आई है। कनिका की पांचवी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। SGPGI के मीडिया सेल ने इस बात की पुष्टि की है। कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि 20 मार्च को पहली रिपोर्ट आने पर हुई थी। इसके बाद कनिका को राजधानी लखनऊ में SGPGI के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके बाद से लगातार तीन और रिपोर्ट में कनिका के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, लेकिन 3 अप्रैल को कनिका के जिस सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को सामने आई, उसमें कनिका की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानी अब कनिका में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है।

अभी आइसोलेशन वार्ड में ही रहेंगी कनिका:

भले ही कनिका की पांचवी रिपोर्ट में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं निकला है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की अब वो डिस्चार्ज कर दी जाएंगी। कनिका को फिलहाल SGPGI के आइसोलेशन वार्ड में ही रहना होगा। कोरोना मरीजों की लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाता है। इसीलिए कनिका की भी एक और कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही उन्हें डिस्चार्ज करने पर निर्णय लिया जाएगा।

कनिका की पहली रिपोर्ट से दिल्ली तक मचा था हड़कंप:

कनिका की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। वजह थी उनके लंदन से भारत लौटने के बाद कई पार्टीज में हिस्सा लेना। जिन पार्टीज में कनिका शामिल हुई थीं, उनमें यूपी के स्वास्थ्य मंत्री समेत कई बड़े नेता, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री तक शामिल हुए थे। इनमें से कुछ लोग बाद में लोकसभा के सत्र तक में शामिल हुए और राष्ट्रपति भवन तक गए थे। हालांकि, इन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली थी।

शुरू से चर्चा और विवादों में रहीं कनिका:

सिंगर कनिका कपूर SGPGI में भर्ती होने के बाद से लगातार चर्चा में रहीं। कनिका कपूर ने शुरू मे आरोप लगाये थे कि SGPGI में उनको सही व्यवस्था नहीं मिल रही। डॉक्टर सही बर्ताव नहीं करते। पानी तक की समस्या बताई थी। इन आरोपों के बाद खुद संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान को मीडिया के सामने आकर कनिका के सभी आरोपों का खंडन करना पड़ा था। उन्होंने ये तक कहा था कि कनिका को जो बेहतर इलाज हो सकता है, दिया जा रहा है। कनिका को इन हालात में नखरे करने की जगह सहयोग करना चाहिए।

कोरोना वायरस से पीड़ित कनिका कपूर केस की टाइमलाइन

20 मार्च: कनिका की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद SGPGI में भर्ती किया गया 20 मार्च: कनिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होटल ताज को बंद कराया गया क्योंकि कनिका यहाँ रुकी थी 20 मार्च: कनिका कपूर पर दर्ज हुई FIR 23 मार्च: दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव 29 मार्च: तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव 30 मार्च: चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव 31 मार्च: SGPGI के निदेशक ने बताया कनिका की हालात स्थिर, संक्रमण का कोई लक्षण नज़र नहीं आ रहा 4 अप्रैल: कनिका कपूर की पांचवी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव

यह भी पढ़ें:

Lockdown के बीच आखिर क्यों चर्चा में हैं IPC की धारा 269 और 270, जानिए-उल्लंघन पर सजा का प्रावधान सिंगर Kanika Kapoor की चौथी Report भी आई कोरोना पॉजिटिव, अपने बच्चों और परिवार को लेकर हुई इमोशनल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget