एक्सप्लोरर

भारत में Corona Virus की दस्तक, जानिए कहां-कहां मिले संदिग्ध मरीज; इससे डरे नहीं, बरतें ये सावधानी

भारत में भी Corona Virus दस्तक दे चुका है। जानिए देश में कहां-कहां कोरोना के संदिग्ध मरीज मिले है। हालांकि, कोरोना वायरस से डरने की जरूरत बिल्कुल नहीं है, आपको बस कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेंगी।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरल (Corona Virus) ने दुनियाभर के ज्यादातर देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब इस वायरल ने भारत में भी दस्तक दे दी है। भारत में कोरोना वायरल के संक्रमण की पहली घटना केरल में देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन संदिग्धों का पता चला था, हालांकि, तीनों के ही टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव निकले और कुछ दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

भारत में कहां-कहां पहुंचा कोरोना

बताया जा रहा है कि केरल में तीन और कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि छह लोगों को निगरानी में रखन गया है। जिनकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इन सभी को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। केरल के बाद अब राजधानी दिल्ली में कोरोना का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। जिसके बाद से हर तरह हंडकंप मच गया है। दिल्ली के अलावा कोरोना से जुड़ा एक मामला तेलंगाना और जयपुर में सामने आया है। बताया जा रहा है कि जयपुर में एक इतावली नागरिक की कोरोना की जांच पॉजिटिव निकली है।

Corona-in-india2

दिल्ली: एक कोरोना पॉजिटिव केस

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में जिस व्यक्ति की जांच पॉजिटिव आई है, वो इटली की यात्रा से लौटा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस शख्स के संपर्क में आए आगरा के 6 लोगों को भी निगरानी में रखा गया है। वहीं, तेलंगाना का कोरोना संदिग्ध भी दुबई की यात्रा कर वापस लौटा था।

नोएडा में दो प्राइवेट स्कूल बंद

वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरल का पहला मामला सामने आने के बाद राजधानी से सटे नोएडा में दो प्राइवेट स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इहतियात स्कूल प्रबंधन की तरह से ये फैसला लिया गया है। जो स्कूल बंद किए गए हैं, उनको सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं, नोएडा के सेक्टर-135 स्थित श्री राम मिलेनियम स्कूल में 5 बच्चों के सैंपल लिए गए हैं। गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव का कहना है कि ये बच्चे COVID-19 संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में थे। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसाल लिया। वहीं, संक्रमित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुनियाभर में अबतक तीन हजार से ज्यादा की कोरोना से मौत

गौरतलब है कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रखा है। जो अबतक तीन हजार से भी ज्यादा लोगों की जान ले चुका है, जबकि हजारों की संख्या में इससे संक्रमित लोगों की भी पुष्टि हो चुकी है। अब भारत में भी कोरोना की दस्तक ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस पर ब्रीफ किया और कोरोना वायरस से निपटने के लिए मौजूदा तैयारी व हालात के बारे में बताया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड और स्क्रीनिंग पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

Corona-in-india1

इटली से भारत लौटे 15 टूरिस्टों में निकाला कोरोना पॉजिटिव

इस बीच कोरोना वायरल को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इटली से भारत लौटे 21 टूरिस्टों में से 15 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को आईटीबीपी के छावला कैंप में आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। ये सभी दक्षिण दिल्ली में एक होटल में ठहरे थे।

KGMU के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष बोलीं

इस बीच कोरोना को लेकर KGMU के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष से एबीपी गंगा ने खास बातचीत की। बता दें कि इसी विभाग की लैब में वायरल संदिग्धों के सैंपल की जांच होती है। ABP गंगा से बातचीत के दौरान KGMU के माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता जैन ने कहा कि हमारी लैब में 24 घंटे, सातों दिन काम चल रहा। हमारी लैब यूपी और उत्तराखंड दोनों के लिए नोडल का काम कर रही। लोगों को कोरोना से डरने की कोई जरुरत नहीं है, सिर्फ एहतियात बरतकर खुद को सुरक्षित रखें। सरकार और पूरा सिस्टम इसे लेकर गंभीर है। लोग सुरक्षित रहे इसके लिए सभी प्रयासरत हैं।

Corona-in-india

कोरोना से डरे नहीं, बरतें ये सावधानी

  • कोरोना के शुरुआती लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
  • लक्षण- सामान्य सर्दी ज़ुकाम जैसे होते हैं
  • खुद को सुरक्षित रखने के लिए लगातार हाथ धोते रहें।
  • जरूरत पड़ने पर ही किसी के शारीरिक संपर्क में आएं।
  • हाथ न मिलाएं, दूर से नमस्ते करें।
  • स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण हैं।
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाकर चलें।
  • भीड़वाले इलाके में मास्क पहनकर निकलें।
  • छींकते या खांसते समय अपने चेहरे को ढककर रखें।
यह भी पढ़ें:

Corona Virus से डरे नहीं, बरतें ये सावधानी| ABPGanga

Anupam Kher ने बताया Coronavirus से बचने का देसी उपाय, आप भी देखें वीडियो
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget