एक्सप्लोरर

Uttarakhand: कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला की मौत, कुंभ से लौटे एसपी हुये कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार खतरनाक होता जा रहा है. उधमसिंह नगर में कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. इसके अलावा यहां कुंभ की ड्यूटी से लौटे एसपी संक्रमित हो गये, जिसके बाद प्रशासन में हडकंप मचा है.

उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रूद्रपुर में 61 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, जिले के एसपी क्राइम सहित पन्तनगर कृषि विश्विद्यालय के हॉस्टल में भी कई विद्यार्थी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है. 

देर रात हुई बुजुर्ग महिला की मौत

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. कल देर रात एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी. अब तक रूद्रपुर में कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत हो चुकी है. महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 61 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान मौत हो गई. वह मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में दो दिन पहले भर्ती हुई थी. वहीं, हरिद्वार कुंभ से ड्यूटी कर लौटे एसपी क्राइम की कोरोना जाच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

एसपी हुये कोरोना पॉजिटिव

एसपी क्राइम की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. इसके अलावा पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय के 4 से 5 छात्र और छात्राएं भी संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग विश्विद्यालय में सेम्पलिंग में जुटा हुआ है. 

एसीएमओ हरेंद्र मलिक ने बताया कि, जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. एसपी क्राइम के साथ साथ पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय में छात्र भी संक्रमित मिले हैं. सैम्पलिंग की जा रहीं है. इसके अलावा कल देर रात संक्रमित महिला की भी मौत हुई है. 

ये भी पढ़ें.

UP: प्रदेश में बनेंगे 10 नये ऑक्सीजन प्लांट, सीएम योगी ने तत्काल प्रभाव से दिये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget