एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: नौकरी से निकाले जाने के बाद जारी है 110 संविदा सफाई कर्मचारियों को धरना, बोले- करेंगे बड़ा आंदोलन

संविदा कर्मचारी कई कर्मचारी संगठनों के साथ मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हैं और मांग कर रहे हैं कि अगर उन्हें वापस नौकरी पर नहीं रखा गया तो वो और बड़ा आंदोलन करेंगे.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की तरफ से 110 संविदा सफाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद विरोध में सफाई कर्मचारियों ने एमडीए कार्यलय परिसर में धरना प्रदर्शन का करना शुरू कर दिया था. धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आए नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभान अली ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि अगर 11 जनवरी तक एमडीए से निकाले गए 110 संविदा कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर नहीं रखा गया तो वो मुरादाबाद नगर निगम से होने वाली पीने के पानी की सप्लाई, नगर निगम की स्ट्रीट लाइट की विधुत आपूर्ति के साथ ही सफाई व्यवस्था बंद करा देंगे.

एमडीए परिसर से निकाला बाहर शनिवार को धरने के छठे दिन मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से एमडीए परिसर के अंदर से सभी धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों के साथ ही समर्थन देने वाले सभी लोगों को एमडीए परिसर से बाहर निकाल दिया, जिसके विरोध में अब प्रदर्शन करने वाले लोग मुरादाबाद देहरादून स्टेट हाई-वे पर एमडीए के गेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं. प्रदर्शनकारी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

समर्थन में करेंगे भूख हड़ताल निकाले गए संविदा कर्मचारी कई कर्मचारी संगठनों के साथ मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हैं और मांग कर रहे हैं कि अगर उन्हें वापस नौकरी पर नहीं रखा गया तो वो और बड़ा आंदोलन करेंगे. धरने पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में कई कर्मचारी संगठन भी धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंच गए हैं. उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रांतीय महामंत्री का कहना है कि अगर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने संविदा सफाई कर्मियों को वापस नौकरी पर नहीं रखा तो वो सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

ये भी पढ़ें:

राजपथ पर दिखेगी अयोध्या की झलक, गणतंत्र दिवस परेड में नजर आएगी राम मंदिर की झांकी

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, सरकार को बताया किसान विरोधी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget