एक्सप्लोरर

Aditya-L1 Mission: आदित्य एल1 के लॉन्च को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत की प्रतिक्रिया, वैज्ञानिकों को दी बधाई

Aditya-L1 Solar Mission: इसरो आज भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 को अंतरिक्ष में लॉन्च करने जा रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

Aditya-L1 Mission Launch: चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की सफलता के बाद अब इसरो भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 के अंतरिक्ष में सफर के लिए पूरी तरह तैयार है. आज शनिवार 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे लॉन्च किया जाएगा. जिसे लेकर देश भर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. वहीं देश के तमाम नेता भी इसके लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. आदित्य एल1 पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत की प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस नेता ने इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है.    

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने आदित्य एल1 के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि, "भारतीय वैज्ञानिक चांद से सूरज तक का सफर तय कर रहे हैं. हमारे वैज्ञानिकों को, हमारे देश के उन सभी लोगों को जिसने इसरो बनाया, उसकी सोच रखी, जिसने इसकी फाउंडेशन रखी और जो लोग इसे यहां तक लेकर आए, सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई." उन्होंने कहा कि "चांद से सूरज तक के सफर को हम लोग जल्द से जल्द तय करें, हमें अपने वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है. जल्द ही हम ये सफर भी तय करेंगे."

आदित्य एल 1 को लेकर पूजा अर्चना

आदित्य एल1 को आज पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी के बीच एल1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा, आदित्य एल1 को लैग्रेंजियन प्वाइंट-1 तक पहुंचने में 127 दिन लगेंगे. इसके बाद कुछ परीक्षण किए जाएंगे. जिसके बाद अगले साल फरवरी या मार्च तक डेटा आना शुरू हो जाएगा. खास बात ये है कि ये अंतरिक्ष में एल1 प्वाइंट पर रखा जाएगा जो एक स्थिर बिंदु है.

इसरो के मिशन आदित्य एल1 को सफलता के लिए भी देशभर में पूजा प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. देश के कई बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है, वाराणसी में भी इस मिशन की कामयाबी के हवन और पूजा की गई है. 

Ghosi Bypoll: 'मुसलमानों को दी जा रही है धमकी..', घोसी उपचुनाव से पहले शिवपाल यादव का गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget