एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के काशी विश्वनाथ दर्शन में नहीं मिली कैमरे की अनुमति? मंदिर समिति ने किया बड़ा दावा

UP News: कांग्रेस नेआरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी के काशी विश्वनाथ ने दर्शन के दौरान कैमरे की अनुमति नहीं मिली. जिसे मंदिर प्रबंधन ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कैमरे की अनुमति नहीं मांगी गई.

UP Politics: राहुल गांधी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान कैमरे की अनुमति नहीं मिलने के कांग्रेस के आरोपों को वाराणसी प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया है. कांग्रेस का आरोप है कि उनकी टीम को कैमरा लेकर मंदिर में एंट्री नहीं करने दी गई. साथ ही फोटो नहीं जारी करने का दावा किया. कांग्रेस के इन आरोपों को मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने निराधार बताया है.

विश्व भूषण मिश्रा में बताया कि कांग्रेस की तरफ से कैमरे की कोई परमिशन मांगी नहीं गई थी और न कोई परमिशन निरस्त की गई है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के मंदिर में दर्शन करने की जानकारी दी गई थी. लेकिन, कैमरे के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन की तरफ से हमारा एक कैमरामैन होता है जो कि फोटो जारी करते हैं, सामान्यतः विशिष्ट लोग आते हैं तो हमारा प्रयास होता है और वो रिकॉर्ड के लिए हम अपने पास रखते हैं. जितनी फोटो थी, वो उपलब्ध करवा दी है.

कांग्रेस ने लगाए ये आरोप 
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा, राहुल गांधी के दर्शन के दौरान हंगामा हुआ था और फोटो खिंचने वाला माहौल ही नहीं था. दरअसल, यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी. अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का कोई भी नेता मंदिर आता है तो मंदिर प्रशासन उनको कैमरा अंदर ले जाने की अनुमति देता है. उनकी सारी फोटो देते हैं. राहुल गांधी को कैमरा के साथ मंदिर आने की परमिशन नहीं दी गई और मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई फोटो जारी नहीं की गई.

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, आज सवेरे करीब 10.30 बजे राहुल गांधी ने काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और अभिषेक किया. अंतिम क्षणों में मंदिर में जाने के लिए हमारे कैमरा को मिली अनुमति निरस्त कर दी गई. ज़िला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मंदिर के कैमरापर्सन द्वारा फोटो साझा की जाएगी.

'राजनीति और चाटुकारिता नहीं ओछापन'
कांग्रेस ने आगे कहा, ''साढ़े तीन घंटे तक लगातार प्रयास करने पर भी फोटो उपलब्ध नहीं कराई गई. फिर कुछ 7 तस्वीरें भेजी गईं, जिनमें से एक भी दर्शन करने की नहीं हैं - जबकि मंदिर के कैमरापर्सन ने फोटो खींची थीं. ऐसा करके वाराणसी के जिला प्रशासन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह दिल्ली में बैठे 'कैमराजीवी' के मुलाजिम से ज़्यादा और कुछ नहीं. यह राजनीति और चाटुकारिता नहीं ओछापन है- पर याद रहे शिव के भक्त को न उनके संकल्प से, न न्याय के इस महासंग्राम से कोई ताकत रोक सकती है. बाबा विश्वनाथ सबका भला करें, दुष्टों को सन्मति दें.''

ये भी पढ़ें: UP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गुलजार को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने दी बधाई, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget