एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi Rally Cancelled: आखिर क्यों रद्द हुई आगरा में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली, एक लाख भीड़ जुटाने का था दावा

Priyanka Gandhi Rally in Agra: आगरा में सात अक्टूबर को प्रियंका गांधी की रैली होनी थी, इसके लिए पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया.

Priyanka Gandhi Rally in Agra:  7 अक्टूबर (7 October) को आगरा में होने जा रही कांग्रेस की रैली (Congress Rally) फिलहाल स्थगित कर दी गई है.  इस रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को संबोधित करना था. इसको लेकर रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) का भी चयन हो गया था और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की कोर टीम (Congress Core Team) इस रैली को सफल बनाने में जुट गई थी और ऐसे में अब रैली को स्थगित करने के कारणों को तलाशा जा रहा है. कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि, 7 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रों की शुरुआत हो रही है ऐसे में भीड़ जुटाना मुश्किल होता, इसलिए अब इस रैली को कैंसिल कर अक्टूबर के आखिरी में किसी दिन रखा जाएगा और इसके लिए कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता जो आगरा से ताल्लुक रखते हैं, उनकी प्रियंका गांधी से हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक मीटिंग भी होगी और उसके बाद नई तारीख का फैसला होगा. 

रैली में लाखों की भीड़ जुटाने का था प्लान 

प्रियंका गांधी को आगरा के रामलीला मैदान से प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखानी थी और इसके लिए राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और अन्य नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक भी की थी और काफी माथापच्ची के बाद यह तय हुआ था कि रामलीला मैदान से कांग्रेस मिशन 2022 के मद्देनजर हुंकार भरेगी. इसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने दावा किया था कि, एक लाख लोगों की भीड़ जुटेगी और ये रैली के बाद कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पूरा राजनैतिक गणित बदल देगी.

नवरात्रि के चलते बदला गया कार्यक्रम 

इस रैली के लिए चयनित स्थल रामलीला मैदान के लिए रक्षा संपदा अधिकारी ने भी अनुमति दे दी थी और टीम प्रियंका भी यहां डेरा डाल कर स्थानीय मुद्दों और समस्याओं का सर्वे कर रही थी, लेकिन जब यह फीडबैक पहुंचाया गया कि, नवरात्रि के पहले दिन पूजा पाठ में व्यस्त रहने के चलते कई लोग चाहते हुए भी रैली स्थल नहीं पहुंच सकेंगे, इसलिए कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है और ऐसे में कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि, अक्टूबर के आखिरी में प्रियंका गांधी आगरा एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी. 

ये भी पढ़ें.

UP Tourism: अयोध्या में काशी की तरह चलेगा क्रूज, पर्यटन मंत्री ने बताया यूपी में टूरिज्म का रोडमैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget