एक्सप्लोरर

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 'हाथी' छोड़ थामा था 'हाथ', अब विधान परिषद की सदस्यता भी गई

बीएसपी छोड़कार कांग्रेस का दामन थामने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अब विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी गई है. 22 फरवरी 2018 से सिद्दीकी को विधान परिषद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है.

लखनऊ: मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अब विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी गई है. बीएसपी के मुताबिक, दल-बदल कानून के तहत नसीमुद्दीन सिद्दीकी को 22 फरवरी 2018 से अयोग्य घोषित किया गया है. उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीएसपी ने दल-बदल कानून के तहत उन्हें अयोग्य ठहराने के लिए विधान परिषद के सभापति रमेश यादव को याचिका दी थी.

बीएसपी के महासचिव सतीश मिश्रा का बयान

बीएसपी के महासचिव सतीश मिश्रा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, 'नसीमुद्दीन सिद्दीकी 23 जनवरी 2015 को बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे. उन्होंने 22 फरवरी, 2018 को कांग्रेस की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली थी. इसके बाद विधान परिषद में बीएसपी के नेता ने दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता नियमावली, 1987 के अन्तर्गत नसीमुद्दीन सिद्दीकी को 22 फरवरी 2018 से विधान परिषद की सदस्यता से निरर्ह (अयोग्य) घोषित किए जाने हेतु याचिका प्रस्तुत की थी.' उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि लंबी सुनवाई के बाद विधान परिषद के सभापति ने मंगलवार को अपना निर्णय दिया और 22 फरवरी 2018 से सिद्दीकी को विधान परिषद की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया.

कभी मायावती के करीबी थे सिद्दीकी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी कभी बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी रहे थे. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मायावती ने उनपर पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था और उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था. मायावती ने आरोप लगाया था कि पश्चिमी यूपी के प्रभारी रहते हुए सिद्दीकी ने उम्मीदवारों से पैसे लिए थे, लेकिन उन पैसों के पार्टी के फंड में जमा नहीं किया गया.

कौन हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी?

  • उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के सेवरा गांव के रहने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक समय में बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी और भरोसेमंद लोगों में शामिल थे.
  • सिद्दीकी साल 1988 से यूपी की राजनीति में सक्रिय हैं.
  • पहली बार वो 1991 में विधायक चुने गए थे.
  • 1995 में जब मायावती पहली बार यूपी की सीएम बनी, तो सिद्दीकी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था.
  • 13 मई साल 2007 से सात मार्च 2012 तक मायावती की सरकार में वो मंत्री रहे.
  • बीएसपी में उनकी पहचान सबसे बड़े मुस्लिम नेता के रूप में थी.
  • वो बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं.
  • 2017 में मायावती ने ही उनपर पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पार्टी से निकाल दिया.
यह भी पढ़ें:

UP: नहीं रहे गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी, सोमवार को बदमाशों ने सिर पर मारी थी गोली

यूपी: विकास दुबे का ऑडियो वायरल,सिपाही को धमकी देते हुए कहा-'इतना बड़ा कांड करूंगा लोग याद रखेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget