एक्सप्लोरर

जौनपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, कृषि विधेयक से किसान बिचौलियों से मुक्त होंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जौनपुर और देवरिया का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक का विरोध करने वाले किसान विरोधी हैं. सीएम ने कहा कि किसान के पास अपनी मनपसंद के मुताबिक फसल बेचने का विकल्प रहेगा.

जौनपुर/देवरिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद से पारित कृषि विधेयकों का विरोध करने वालों को शनिवार को ‘किसान विरोधी’ करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, ये विधेयक उसी की कड़ी है. वह जौनपुर में एक स्कूल के प्रेक्षागृह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

बिचौलियों से मुक्त होंगे किसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधेयक किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कराएंगे और उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक अपने उत्पाद बेचने का विकल्प देते हैं. उन्होंने विधेयकों का विरोध करने वालों को “किसान विरोधी” करार देते हुए कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है लेकिन उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा.

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने देवरिया में किसी का नाम लिये बगैर कहा, “जिन लोगों ने किसानों का दोहन किया और प्रवासियों का उपहास किया…जो यह नहीं जानते कि गन्ना जमीन पर उगता है या पेड़ों पर.... वे किसानों और श्रमिकों के लिये लड़ने का ढोंग कर रहे हैं.”

कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी सरकार द्वारा किये गए काम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग इस सबसे मुश्किल वक्त में इन लोगों के साथ रहे, वे सत्ता में होंगे. उन्होंने दावा किया कि बीते छह महीने में प्रदेश सरकार ने 12 गुना खाद्यान्न का वितरण किया ताकि किसी को भूख का सामना नहीं करना पड़े.

राज्य में आगामी उपचुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी रैलियां या जनसभाएं नहीं होंगी. इसलिये हर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी को हर बूथ की जिम्मेदारी लेनी होगी. उन्होंने कहा कि अगर आप एक बूथ जीतते हैं तो आप चुनाव जीतेंगे. जौनपुर की मल्हनी और देवरिया सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं.

उन्होंने कहा कि हम विकास के प्रति समर्पित हैं और इस उपचुनाव में आप सभी को सोचना होगा कि कौन विकास ला सकता है, रोजगार दे सकता है. उत्तर प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों के लिये उपचुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है.

देवरिया में मेडिकल कॉलेज

देवरिया में अपने संबोधन के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “देवरिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर हमने विकास कार्य को आगे बढ़ाया…अगले साल तक 100 छात्रों के साथ कक्षाएं शुरू हो जाएंगी और लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी.”

योगी ने कहा कि पानी की निकासी, पीने के पानी और स्वच्छता पर सरकार के ध्यान की वजह से 2014 की तुलना में इंसैफेलाइटिस से होने वाली मौतों के मामलों में काफी कमी आई है.

उन्होंने कहा, “कोविड-19 की चुनौती के दौरान दुनिया ने हमारे प्रबंधन को सराहा और सरकार ने न सिर्फ 40 लाख प्रवासी कामगारों को काम दिया बल्कि उन्हें मुफ्त भोजन (राशन) भी उपलब्ध कराया.”

ये भी पढ़ें.

यूपी में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप, सामने आए 4412 नए केस, जानें- मौत का आंकड़ा

ड्रग्स माफियाओं से मिल रही धमकी पर बोले रविकिशन, युवाओं के लिये आवाज उठाता रहूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैरसैंण: बजट सत्र का आखिरी दिन आज, क्या पास होगा बजट या बढ़ेगी सदन की कार्यवाही?
गैरसैंण: बजट सत्र का आखिरी दिन आज, क्या पास होगा बजट या बढ़ेगी सदन की कार्यवाही?
Haridwar News: अवैध खनन ऑडियो वायरल होते ही SSP का कड़ा एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ सस्पेंड
हरिद्वार: अवैध खनन ऑडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ सस्पेंड
राम रसोई पर सियासत! सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान पर प्रबंधन का पलटवार, कहा- अधूरी जानकारी...
राम रसोई पर सियासत! सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान पर प्रबंधन का पलटवार, कहा- अधूरी जानकारी...
महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget