एक्सप्लोरर

Bareilly News: सीएम योगी ने भगवान हनुमान की अद्भुत मूर्ति का किया अनावरण, पुरानी सरकारों पर साधा निशाना

CM Yogi Bareilly Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली में भगवान हनुमान की मूर्ति का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने अयोध्या का जिक्र करते हुए पुरानी सरकारों पर निशाना साधा.

CM Yogi In Bareilly: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (10 जनवरी) को बरेली के दौरे पर जहां उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान रामायण वाटिका में लगाई गई हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण भी किया. सांसद संतोष गंगवार, धर्मेद्र कश्यप, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह समेत सभी विधायक इस मौके पर मौजूद रहे.

बीडीए द्वारा विकसित किए जा रहे रामायण वाटिका कॉलोनी में भगवान हनुमान की अद्भुत मूर्ति बनाई गई है. सीएम योगी ने हनुमान जी की मूर्ति पर पुष्प भी चढ़ाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान एक जनसभा में कहा कि परिवारवाद, जातिवाद और विभाजन की राजनीति करने वाले लोगों ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया. आज आप देश के किसी भी राज्य में जाइए और बोलिए कि यहां से हैं तो लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिलती है. 

करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया लोकर्पण-शिलान्यास

सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे प्रोग्रेसिव स्टेट के रूप में स्थापित हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बरेली क्लब यात्रा मैदान में 3,405 करोड़ रुपये की 170 विकास परियोजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया. उन्होंने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए मिलकर कार्य करना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन ही हमारा मिशन है. 


Bareilly News: सीएम योगी ने भगवान हनुमान की अद्भुत मूर्ति का किया अनावरण, पुरानी सरकारों पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि इसके तहत हमारी सरकार बिना भेदभाव के शासन की योजनाएं प्रदेश के सभी नागरिकों को बिना भेदभाव के उपलब्ध करा रही है. उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रण- गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विकसित भारत, विरासत पर गर्व, एकता एवं एकजुटता और नागरिक कर्तव्य- की शपथ दिलाई.

"पहले की सरकार अयोध्या का नाम लेने से डरती थी"

सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते थे. उन्हें लगता था कि अयोध्या का नाम ले लेंगे तो उन पर कलंक लग जाएगा, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है. 500 वर्षों की तपस्या और संघर्ष समाप्त हो चुका है. आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है. अब अयोध्या में सड़क, हवाई और रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. अब नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भक्तों को त्रेतायुगीन अयोध्या के दर्शन होंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: आगरा में बने सोने-चांदी के राम दरबार का जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget