एक्सप्लोरर

UP News: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं CM योगी आदित्यनाथ, जानें- जनता को क्या मिलेगी सौगात?

CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ के दौरे की तैयारियों में जिला प्रशासन तेजी से जुटा हुआ है. सुरक्षा के अलावा ट्रैफिक की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर (Gorakhpur) को 175.38 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देनेवाले हैं. शुक्रवार से मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय दौरा शुरू हो रहा है. दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 116 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में समारोह का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री के सामने खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के भूखंडों और फ्लैट्स की ई-लॉटरी संपन्न की जाएगी.

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी 

समारोह में पांच आवंटियों को मुख्यमंत्री योगी प्रमाण पत्र सौंपेंगे. लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी का अगला कार्यक्रम हर्बल पार्क में है. मुख्यमंत्री योगी जीडीए के विकसित हर्बल पार्क का निरीक्षण कर पौधरोपण भी करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर आगमन शुक्रवार शाम 4:00 बजे होगा. योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री योगी के हाथों 145.67 करोड़ रुपये की लागत से हुए 82 विकास कार्यों का लोकार्पण होगा.

175.38 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

लोकार्पण में सर्किट हाउस के समीप विकसित हर्बल पार्क भी शामिल है. मुख्यमंत्री योगी 29.61 करोड़ रुपये की लागत से 34 विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे. शिलान्यास के तहत 63 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना का काम सम्मिलित है. जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना योजना में पंजीकृत लाभार्थियों से शुक्रवार को योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचने की अपील की है. ई-लॉटरी प्रक्रिया का ऑनलाइन सीधा प्रसारण जीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जिला प्रशासन तेजी से जुटा हुआ है. सुरक्षा के अलावा ट्रैफिक की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है. बीजेपी कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री योगी के दौरे से जबरदस्त उत्साह है. समारोह स्थल पर सुरक्षा के फुल प्रूफ प्लान बनाए जा रहे हैं.  

https://ekb.abplive.com/#/home

UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले पहले PM हैं नरेंद्र मोदी, मीराबाई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
UP News: मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
सीएम योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget