एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: एमपी-राजस्थान में बीजेपी के लिए दो दिनों तक हुंकार भरेंगे CM धामी, जानें- पूरा शेड्यूल

CM Dhami MP-Rajasthan Visit: एमपी और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को दोनों राज्यों में भेजा जा रहा है.

MP-Rajasthan Election 2023: मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी (BJP) ने अपनी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का आगामी दो दिनों तक इन चुनावी राज्यों में दौरा प्रस्तावित किया गया है. यहां सीएम धामी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही यात्रा आदि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

केंद्र की मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल समान नागरिक संहिता को लेकर उत्तराखंड में धामी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है. इसके अलावा धर्मांतरण और देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को राज्य में लागू कर सीएम धामी राष्ट्रीय फलक पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व भी धामी की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती स्वीकार्यता को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता.

21 सितंबर को देहरादून लौटेंगे सीएम धामी

यही वजह है कि अब दो चुनावी राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर धामी का दो दिवसीय दौरा इन प्रदेशों के लिए लगाया गया है. सीएम धामी 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के सागर की खुरई और बीना क्षेत्र में आयोजित जनसभा और अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे. वहीं 20 सितंबर को वे राजस्थान के कोटा में भी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. राजस्थान के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. 21 सितंबर की सुबह सीएम वहां से देहरादून के लिए वापसी करेंगे.

पीएम मोदी जयपुर में करने वाले हैं रैली

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चार 'परिवर्तन यात्राओं' के समापन समारोह को संबोधित करने के लिए 25 सितंबर को राजस्थान के जयपुर में होंगे. चारों यात्राएं 19-22 सितंबर के बीच अलवर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में समाप्त होंगी. परिवर्तन संकल्प महासम्मेलन नामक मुख्य समापन समारोह 25 सितंबर को जयपुर में होगा.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कॉलेज के निदेशक से गाली-गलौज का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget