एक्सप्लोरर

चंदौली: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 54 जोड़े हमसफर बने, 2 मुस्लिम जोड़े भी बंधन में बंधे

विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चकिया विधानसभा के बीजेपी विधायक शारदा प्रसाद और खंड विकास अधिकारी चकिया सुदामा यादव पहुंचे. विधायक और खंड विकास अधिकारी ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया.

चंदौली: यूपी में कोरोना काल के दौरान सामूहिक विवाह पर रोक लगा दी गयी थी. अब कोरोना का असर कम होने के बाद योगी सरकार ने दोबारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन करने का आदेश जारी कर दिया है. इसके तहत चंदौली के चकिया विकासखंड परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था. जिसमें 54 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया. 52 जोड़ों का विवाह हिंदू पद्धति से मंत्रोच्चार और विधिविधान से संपन्न कराया गया. जबकि 2 मुस्लिम जोड़ों का मौलवी द्वारा निकाह सम्पन्न कराया गया.

समारोह में 52 हिंदू जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज मंत्रोचार के बीच सिंदूरदान वरमाला पहनाकर वर-वधु एक दूसरे के जीवन साथी बने. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत योगी सरकार के द्वारा दिए जा रहे अनुदान के रूप में हर एक वधु को 5 पीस साड़ी, वर को एक पीस पैंट शर्ट, एक पीस चादर एक ट्राली बैग, 5 सेट बर्तन (6 थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास, प्लेट, टॉवल, बैगुना, कढ़ाई, कलछी, बाल्टी), एक कंबल, सिंगर दानी सेट के साथ सिंधोरा टोपी, शादी का 1 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछिया और एक की-पैड मोबाइल दिया जाता है. 

विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चकिया विधानसभा के बीजेपी विधायक शारदा प्रसाद और खंड विकास अधिकारी चकिया सुदामा यादव पहुंचे. विधायक और खंड विकास अधिकारी ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया. इस दौरान बीजेपी विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि इस ब्लॉक परिसर में 54 जोड़ों की शादी हुई है. बीजेपी की यह चाहत रही है कि गरीब की हमारी बेटियां जिनकी शादी करने लिए उनके माता-पिता परेशान हो जाते हैं. कर्ज में डूब जाते हैं, जिसको हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे गरीब परिवार के बेटियों की शादि की जिम्मेदारी ली है. उन गरीब बेटियों की शादी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत कराई जा रही.

वहीं चकिया विकास खंड अधिकारी सुदामा सिंह यादव ने बताया कि आज हमारे इस चकिया विकासखंड परिसर में 54 जोड़ों की शादी हुई है. जिसमें कि 2 जोड़े मुस्लिम परिवार के और 52 जोड़े हिन्दू परिवार के शामिल थे. वर वधू की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत संपन्न कराई गई है. हालांकि इस दौरान भीड़ होने से कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन भी दिखा गया.

ये भी पढ़ें-
सड़क पर माल से लदे हुए ट्रकों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार किए

ABP Cvoter Survey: यूपी में सीएम योगी की होगी वापसी या अखिलेश यादव-मायावती मारेंगे बाजी? पढ़ें सर्वे के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget