एक्सप्लोरर

अब अखिलेश यादव के साथ नहीं दिखेंगे 'ब्लैक कैट' कमांडो, Z+ सुरक्षा वापस लेगा केंद्र!

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अब ब्लैक कैट कमांडो नजर नहीं आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र अखिलेश की जेड प्लस सिक्योसिटी को खत्म करने की तैयारी में है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेड प्लस सिक्योसिटी को वापस लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को गृह मंत्रालय वापस लेने की तैयारी में हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसे कम से कम दो दर्जन अन्य वीवीआईपी की सुरक्षा में भी या तो कटौती की जा सकती है या फिर वापस ली जा सकती है। बता दें कि गृहमंत्रालय व राज्य की खुफिया एजेंसी हर साल वीवीआइपी की सुरक्षा का आकलन करती है। जिसके बाद वीवीआईपी की सुरक्षा में बदलाव किए जाते हैं।

अखिलेश की सुरक्षा के संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश दिए जाने की संभावना है। अखिलेश के अलावा उनके पिता व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी जेड प्लस व एनएसजी कमांडो की सुरक्षा मिली हुई है। जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तहत दी जाने वाली वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की, जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव को मिली एनएसजी सुरक्षा वापस लिया जा सकता है।

2012 में मिली थी वीआईपी सुरक्षा

बता दें कि अखिलेश यादव को 2012 में यूपीएस सरकार के दौरान जेड प्लस सिक्योसिटी मुहैया कराई गई थी। जिसके बाद से अखिलेश की सुरक्षा में एनएसजी दस्ते के करीब 22 कमांडो तैनात हैं।

इन 13 नेताओं को मिली है एनएसजी सुरक्षा

फिलहाल, एनएसजी कमांडो 13 बड़े नेताओं की सुरक्षा में तैनात है। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी की पूर्व सीएम मायावती, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget