एक्सप्लोरर

Budaun Double Murder: बदायूं में आयुष और अहान की मां ने कर दी बड़ी मांग, कहा- मेरे सामने हो जावेद से पूछताछ

मृतक की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मुझे बस जावेद चाहिए. वो भी जिंदा और मुझे कुछ नहीं चाहिए.

Budaun Double Murder: बदायूं में हुए डबल मर्डर केस के बाद से चारों ओर आरोपियों की सजा देने की बात चल रही है. तो वहीं पुलिस ने एक आरोपी साजिद का एनकाउंटर कर दिया है. वहीं मृतक लड़कों की मां ने कहा कि साजिद मेरे घर शाम 6 बजे आया था. और मुझसे 5000 रुपये मांगे. जब मैंने उसे पैसे दे दिए, तो वह ऊपर चला गया जहां मेरे बेटे खेल रहे थे. फिर, उसने मेरे बेटों को बेरहमी से मार डाला. मुझे न्याय चाहिए .पूछताछ हमारे सामने होनी चाहिए.

मृतक की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मुझे बस जावेद चाहिए. वो भी जिंदा और मुझे कुछ नहीं चाहिए. पुलिस हमारे सामने जावेद को लेकर आए. हमारे सामने उसकी हत्या होनी चाहिए. मुझे इंसाफ चाहिए. उसने हमारे बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला. बड़े ऑपरेशन से बच्चा हुआ था. अब एक ही बचा है. 

5 हजार मैंने दिए थे: मृतक की मां
मेरे घर साजिद पहली बार आया था. साजिद ने आकर मुझसे झूठ बोलकर 5 हजार मांगे थे. उसने कहा था कि मेरे बीबी महिला अस्पताल में भर्ती है. उसकी डिलीवरी होनी है. मैंने अपने पति से फोन पर बात की. उन्होंने बोला दे दो. पड़ोसी है दे देगा. मैंने उसे 5 हजार दे दिए. मुझे क्या पता था कि मेरे से पैसे लेकर मेरे ही बच्चों को मार डालेगा. उसे और पैसों की जरूरत थी तो मेरे से ले लेता. मेरे बच्चों को मारने की क्या जरूरत थी.

जावेद की मेरे सामने हत्या हो
मृतक की मां ने बातचीत के दौरान कहा कि मुझे जावेद चाहिए. पूछताछ भी हमारे सामने होनी चाहिए. आखिर हमें भी पूछना है  कि उसने हमारे बच्चे को क्यों मारा किसी के कहने पर तो नहीं किया. क्योंकि हमारी उससे कोई दुश्मनी नहीं थी. जब तक हम उसको अपने सामने नहीं देखेंगे चैन से नहीं बैठेंगे. उसकी हत्या हमारे सामने होनी चाहिए.

पहले एनकाउंटर नही पूछताछ हो: मृतक के पिता
साजिद की तो पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है.लेकिन जावेद का एनकाउंटर न किया जाए. पहले उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाए. किसके कहने पर उसने यह काम किया. क्योंकि हमारी कोई दुश्मनी तो नहीं थी. जरूर किसी की साजिश थी हमारे परिवार को खत्म करने की. तभी तो उसने मेरे बच्चों को मार डाला. अगर उसे कोई रोकता नहीं तो वो सबको मार देता. सरकार से यही प्रार्थना है कि उसकी गिरफ्तारी कर उससे पूछा जाए कि यह किसका सिस्टम है. इसके बाद एनकाउंटर किया जाए.

ये भी पढ़ें: Holi 2024: माता गौरा के साथ काशी की गलियों में गौना लेकर निकले भोलेनाथ, होली खेलने उमड़ी लोगों की भीड़

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget