एक्सप्लोरर

Bank Scam: मायावती ने कहा- बैंक घोटाला बेचैनी और आक्रोश बढ़ाने वाला, पूछा कि क्या कभी बैंक घोटालों से मुक्त हो पाएगा देश

Bank Scam: मायावती ने कहा है कि ताज़ा बैंक घोटाले में किसी घोटालेबाज की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से भी लोगों के मन में अनेकों प्रकार के संदेह पैदा हो रहे हैं जो कि स्वाभाविक प्रतिक्रिया है.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कहा है कि देश के सबसे बड़े घोटाले (BANK Scam)की खबर बेचैनी और आक्रोश बढ़ाने वाली है. उन्होंने कहा है कि क्या देश कभी बैंक घोटालों से मुक्त हो पाएगा. मायावती ने मंगलवार को दो ट्वीट के जरिए यह बात कही. 

बसपा प्रमुख मायावती ने बैंक घोटाले पर क्या कहा

मायावती ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, ''देश में लंबे समय से भयंकर गरीबी, बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई आदि की मार झेल रहे लोगों के लिए रोजी-रोजगार की कोई अच्छी खबर आने के बजाय, करीब 23 हजार करोड़ रुपए के सबसे बड़े बैंक घोटाले की खबर बेचैनी व आक्रोश बढ़ाने वाली है. क्या देश कभी बैंक घोटालों से मुक्त होगा?''

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, ''ताज़ा बैंक घोटाले में किसी घोटालेबाज की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से भी लोगों के मन में अनेकों प्रकार के संदेह पैदा हो रहे हैं जो कि स्वाभाविक प्रतिक्रिया है. इसीलिए केन्द्र सरकार इस जन आशंका को भी दूर करे कि बैंकों में जमा लोगों की कमाई वाकई सुरक्षित है और रहेगी?''

देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला

दरअसल बसपा प्रमुख मायावती ने पिछले दिनों सामने आए शिपयार्ड घोटाले का जिक्र अपने ट्वीट में किया है. एबीजी शिपयार्ड कंपनी ने जो घोटाला किया है, वह करीब 23 हजार करोड़ रुपये का है. इसमें शामिल कंपनी एबीजी शिपयार्ड गुजरात के सूरत की है. सीबीआई ने इस मामले में कंपनी के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस कंपनी ने 28 बैंकों से कारोबार के लिए 2012 से 2017 के बीच 28,842 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. कर्ज लेने में धोखाधड़ी की गई और कर्ज के पैसे से विदेशा में प्रापर्टी खरीदी गई. ये लोन जुलाई 2016 में ही एनपीए घोषित हो चुका है.

यह भी पढ़ें 

ABG Bank Scam: सबसे बड़े बैंक घोटाले को लेकर ED से Sanjay Raut का सवाल, 'किसने छिपाया इतना बड़ा घोटाला?'

Biggest Scam: ABG Shipyard ने देश के 28 बैंकों को लगाया 22 हजार करोड़ से ज्यादा का चूना, अबतक 8 लोगों पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget