एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड को पांच हजार रुपये देने के लिये बीएससी का छात्र बन गया चोर, दिया इस वारदात को अंजाम

आगरा पुलिस की गिरफ्त में एक ऐसा चोर आया है, जिसकी कहानी सुनकर खुद पुलिस वाले हैरान रह गये हैं. एक छात्र कैसे बन गया चोर, कहानी अपने आप हैरान करने वाली है.

आगरा: मोहब्बत एक ऐसा नशा है जिसकी गिरफ्त में जो भी आ जाता है, अपराध की दुनिया में भी पैर रखने से भी पीछे नहीं हटता है. कुछ ऐसा ही वाकया आगरा में देखने को मिला है, जहां थाना जगनेर में पुलिस ने चोरी का खुलासा किया तो चोर कोई पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि एक पढ़ा लिखा युवक है जो कोचिंग कर अपने भविष्य को सुनहरा बनाना चाहता है.

5 हजार रुपये के लिये की चोरी

दरअसल, जिस चोर को पुलिस ने पकड़ा, उसने गर्ल फ्रेंड को पांच हजार रुपये देने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया. 18 फरवरी को थाना जगनेर में वादी सुशील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बताया था कि कस्बा जगनेर में शिवम मोटर्स नाम की दुकान में अज्ञात बदमाशों ने एक लैपटॉप, एक एमआई का मोबाइल फोन , कैमरा और 1,15,000 रुपये शटर का ताला तोड़कर चोरी कर लिए हैं.

बीएससी का छात्र है

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आशु शर्मा नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की गई रकम और अन्य सामान बरामद कर लिया है. चोर आशीष शर्मा जो बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है, और आगरा के राजपुर चुंगी इलाके में एयरफोर्स की कोचिंग की तैयारी कर रहा है. कोचिंग के दौरान है उसकी दोस्ती एक युवती से हो गई.

दोस्तों ने नही दिये पैसे

उसकी गर्लफ्रेंड ने पांच हजार रुपये मांगे थे, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे और उसने जब अपने मित्रों से पैसे मांगे तो किसी ने उसे पैसे नहीं दिए और ऐसे में गर्लफ्रेंड की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया. लेकिन उसे पता नहीं उसकी छोटी सी गलती उसके जीवन पर भारी पड़ गई है और उसके इस कर्म की सजा के तौर पर उसे जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी, बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी दबोचा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

वीडियोज

खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget