एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: चुनाव से पहले जयंत चौधरी के इस फैसले से नाराज हुए किसान नेता, कहा- 'बिना हमारी सलाह फैसला लिया'

Naresh Tikait on Jayant Chaudhary: नरेश टिकैत ने कहा कि जयंत चौधरी के परिवार से उनका तीन पीढ़ियों का नाता रहा है. एनडीए में जाने से पहले उन्हें सलाह लेनी चाहिए थी.

Naresh Tikait News: लोकसभा चुनाव से राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए, जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि जयंत ने जो फैसला लिया उस पर उनकी सलाह नहीं ली. 

नरेश टिकैत ने बागपत में पत्रकारों से बात करते हुए रालोद के एनडीए के साथ जाने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी ने उनसे गठबंधन पर सलाह नहीं ली. बिना हमारी सलाह के ही ये फैसला लिया है. बीजेपी के साथ रालोद का गठबंधन लोगों के गले नहीं उतर रहा है. 

बीजेपी को बताया बड़ी मछली
भाकियू अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे बड़ी मछली बताया और कहा कि भाजपा एक चालाक पार्टी है, वो छोटे-मोटे दलों को यूं ही निगल जाएगी. जयंत के परिवार से हमारा तीन पीढ़ियों का साथ रहा है. गठबंधन से पहले सलाह लेनी चाहिए थी.

नरेश टिकैत ने कहा कि हमें गठबंधन से कोई परहेज नहीं लेकिन अगर दोनों दलों का सच्चे दिल से गठबंधन है तो भविष्य में भी ये चलता रहेगा, लेकिन अगर मन में कालापन है तो बीजेपी और रालोद का गठबंधन नहीं चल पाएगा. 

चुनाव के दौरान ईवीएम को लेकर भी सवाल उठते रहते हैं. नरेश टिकैत ने भी ईवीएम की तुलना मोबाइल से करते हुए गड़बड़ी का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि ईवीएम में कुछ तो गड़बड़ है, पेन ड्राइव से वोटों का आंकड़ा बढ़ा दिया जाता है. अगर ईवीएम से ही चुनाव हुए तो फिर भाजपा ही जीतेगी.

दरअसल पिछले दिनों जयंत चौधरी सपा से नाराज होकर एनडीए में शामिल हो गए थे. एनडीए गठबंधन में उन्हें दो सीट बागपत और बिजनौर मिली है. जिन पर पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नामों का एलान भी हो गया है. वहीं रालोद के यूपी सरकार में भी एक मंत्रीपद मिला है.

Dhananjay Singh News: धनंजय सिंह को सजा मिलने के बाद पत्नी श्रीकला ने की समर्थकों से भावुक अपील, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget