एक्सप्लोरर

'तेरा रेप मेरा रेप की पॉलिटिक्स...', कोलकाता घटना पर स्मृति ईरानी का CM ममता बनर्जी पर हमला

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कई सवाल खड़े किए हैं.

Smriti Irani On Kolkata Doctor Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता की घटना को लेकर चारों तरफ विरोध हो रहा है. कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का मुद्दा इन दिनों गरमाया हुआ है. सीएम ममता बनर्जी की सरकार इस केस को लेकर सवालों के घेरे में है. वहीं बीजेपी लगातार राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर टीएमसी पर हमला कर रही है. अब बीजेपी की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी ने भी इसको लेकर सवाल खड़ा किया है. 

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कोलकाता महिला डॉक्टर रेप केस को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है. स्मृति ईरानी ने सीएम ममता पर हमला करते हुए कहा, ''निश्चित रूप से जब उसका रेप हो रहा था, वो महिला अत्याचार से जूझ रही थी. सवाल ये उठता है कि क्या किसी ने उस फ्लोर पर उस महिला के चिल्लाने की आवाज को नहीं सुना. वो कौन है जिसके वजह से अस्पताल में वह रेपिस्ट आश्वस्त था की रेप करने के बाद वह घर लौट सकता है. एक लड़की का रेप होता है अपनी ही अस्पताल में, जब वह चिल्लाई तो अस्पताल में किसी ने सुना नहीं.''

ममता बंद्योपाध्याय जी के राज में पीड़ित परिवार असहाय और अपराधी बेखौफ हैं। pic.twitter.com/Szv8fITvgU

— Smriti Irani Office (@SmritiIraniOffc) August 18, 2024

">

स्मृति ईरानी का सीएम ममता बनर्जी पर हमला

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला करते हुए आगे कहा,'' मैं दोबारा कह रही हूं कि तेरा रेप, मेरा रेप की पॉलिटिक्स बंद करें सीएम ममता बनर्जी. प्रदेश का होम मिनिस्टर ममता बनर्जी हैं. हेल्थ का चार्ज किसके पास है? मुख्यमंत्री कौन है. तो वह किसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं. अपने खिलाफ? प्रोटेस्टर अनसेफ हैं. रेपिस्ट और मॉब सेफ है. ये कहां का न्याय है?''

सीएम ममता ने रेप विरोधी रैली का किया था नेतृत्व 

कोलकाता हत्या और रेप मामले में सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार (16 अगस्त 2024) को कोलकाता में मौलाली से डोरीना क्रॉसिंग तक विरोध रैली का नेतृत्व किया था. इस दौरान उन्होंने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की थी. उन्होंने मांग की कि दोषियों को फांसी दी जाए. ममता बनर्जी के प्रदर्शन को लेकर भी स्मृति ईरानी ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब आपकी सरकार और आप सीएम हैं तो प्रदर्शन किसके खिलाफ कर रही थीं. 

स्मृति ईरानी ने सीएम ममता को घेरा 

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इस मामले में सियासत भी गरमाती हुई नजर आ रही है. एक के बाद एक राजनेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक दूसरे जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. तो वहीं बीजेपी लगातार सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर ले रही है और हमला कर रही है. इसी कड़ी में आज स्मृति ईरानी ने भी सीएम ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है. 

ये भी पढ़ें: IAS विवेक जोशी को कार्मिक मंत्रालय में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget