एक्सप्लोरर

'सीएम योगी को हटा देंगे' अरविंद केजरीवाल के दावे के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- वो तिहाड़ जाने की तैयारी करें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को फिर दावा किया कि अगर 4 जून को बीजेपी सत्ता में लौटी तो सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा. अब इस पर बीजेपी ने जवाब दिया है.

UP Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार में लौटी तो सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा. अब उनके इस दावे पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है. 

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश और केजरीवाल की संयुक्त प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश और प्रदेश घूमने से पहले फिर से तिहाड़ जाने की तैयारी करें. पूरा देश मोदी जी के साथ है. इंडिया गठबंधन ठगबंधन है. अखिलेश यादव  2014, 2017 और 2022 में क्या कहे थे. अखिलेश यादव और राहुल गांधी चुनाव हार रहे हैं.

केशव मौर्य ने आगे कहा, उन्होंने(कांग्रेस) 60 साल शासन किया और जब लोग भूख से मर रहे थे तो उन्हें याद नहीं आया? एक गरीब मां-बाप का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना और उसने गरीबों का चूल्हा शांत हो, उसका प्रबंध कर दिया तो झूठ बोलने की मशीन कांग्रेस और INDIA गठबंधन 5 किलो अनाज की जगह 10 किलो अनाज देने की बात कर रहे हैं? इस समय पूरा देश खुशहाल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है.'

अरविंद केजरीवाल और अखिलेश में नहीं दिखा तालमेल! इस मुद्दे पर दोनों नेताओं ने किया अलग दावा 

दरअसल तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रेस वार्ता में ही इस बात का दावा किया था कि अगर केंद्र में बीजेपी की सरकार फिर से बन गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि पीएम मोदी सितंबर महीने के बाद अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाना चाहते  हैं.

यही नहीं आज जब केजरीवाल ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष के साथ सयुंक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तब भी एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही दावा किया और कहा कि भाजपा की ओर से अब तक सीएम योगी को लेकर कोई सफाई सामने नहीं आई हैं, जिससे साफ होता है कि वो जो कह रहे हैं वो सही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget