एक्सप्लोरर

301 दिन बाद मकर संक्रांति के पर्व पर खुला बटेश्वर मुख्य मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

कोरोना काल में कई मंदिर बंद कर दिये गये थे. लेकिन अब हालात धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं. आगरा का बटेश्वर मंदिर 301 दिन बाद खोला गया.

आगरा: उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर के मुख्य मंदिर के मकर संक्रांति के दिन 10 महीने के अंतराल 301 दिन बाद पट खोले गए. कोरोना गाइडलाइंस के साथ लोगों ने भगवान भोले के दर्शन किये. दूर दराज से पहुंचे भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. जानकारी के अनुसार बाह क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थल बटेश्वर में यमुना किनारे भगवान भोले के एक से एक मंदिर चंद्राकार में बने हुए हैं, जहां प्राचीन मंदिरों में भगवान भोले विराजते हैं. हर वर्ष लाखों की संख्या में भगवान भोले के दर्शन करने देश और दुनिया के लोग यहां पहुंचते हैं.

बीते साल 19 मार्च को बंद कर दिये गये थे पट

लेकिन कोरोना काल में कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले वर्ष 19 मार्च को तीर्थ बटेश्वर के मुख्य मंदिर ब्रह्म लाल जी महाराज के शासनादेश के बाद पट बंद कर दिए गए. जहां बटे से पहुंचने वाले भोले के भक्तों को मंदिर के बाहर से ही पूजा अर्चना कर वापस लौटना पड़ रहा था, पूरे 10 माह के अंतराल के 301 दिन बाद मकर संक्रांति पर्व के दिन बटेश्वर ट्रस्ट एवं प्रशासन के निर्णय के बाद मुख्य मंदिर के पट खोले गए तो दूर दराज से पहुंचे सैकड़ों की संख्या में भोले के भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा.

खिचड़ी, गुड़, तिल दान किया 

भक्तों ने मंदिर परिसर में कोरोना गाइडलाइंस के अनुपालन में भगवान के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की. संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर खिचड़ी गुड़ तिल दान किया. साथ ही भोले के दर पहुंचे श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई, तो वहीं बटेश्वर मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह मंदिर खुलने पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भोले ब्रह्म लाल महाराज भगवान की पूजा अर्चना की और मकर संक्रांति पर्व के मौके पर दान पुण्य किया.

ये भी पढ़ें.

2022 विधानसभा चुनाव के लिये उत्तराखंड कांग्रेस ने कमर कसी, जिलों के प्रभारी तय किये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget