एक्सप्लोरर

अस्पताल में महिला को निर्वस्त्र कर वार्ड ब्वाय ने किया ड्रेसिंग, DM ने कार्रवाई का दिया आदेश

Basti News: बस्ती के एक प्राइवेट अस्पताल में वार्डबॉय एक महिला को निर्वस्त्र कर उसका ड्रेसिंग किया. इस दौरान उसने वीडियो बना लिया और वायरल भी कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है.

Basti Today News: उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में एक प्राइवेट अस्पताल का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है और इस बार यह शर्मनाक विडियो किसी सरकारी अस्पताल का नहीं बल्कि प्राइवेट हॉस्पिटल का है. प्राइवेट हॉस्पिटल का ये शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें अस्पताल का वार्डबॉय एक महिला को निर्वस्त्र कर उसका ड्रेसिंग कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में हड़कंप मच गया.

दरअसल पूरा मामला बस्ती शहर के प्राइवेट अस्पताल बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का है, जहां अजीबो गरीब इस तरह का कारनामा उजागर हुआ है. इस अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय जिसका नाम विक्की है, उसने महिला को नग्न करके उसका उपचार के नाम पर न सिर्फ उसे निर्वस्त्र किया, बल्कि उसका वीडियो भी वायरल कर दिया है. वायरल वीडियो में आरोपी वार्ड बॉय महिला को नग्न करके उसका ड्रेसिंग कर रहा है.

महिला को नग्न कर किया ड्रेसिंग 

वीडियो वायरल होने के बाद महिला का ऑपरेशन करने वाले वार्ड बॉय ने बताया कि वह बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में कार्य कर रहा था, जहां पर हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर संजय गौतम के कहने पर मैं महिला का ड्रेसिंग कर रहा था. इस वीडियो के सामने आने के बाद वार्ड ब्वाय को हॉस्पिटल संचालक ने भगा दिया.

वार्ड ब्वाय को नौकरी से निकाला 

वहीं हॉस्पिटल के संचालक ने इस घटना के बारे में पूछने पर बताया कि वो इस तरह के लड़कों को सिखाते रहते हैं, मगर वीडियो बनाकर डालना बेहद गलत है. वीडियो उनके हॉस्पिटल का है. फिलहाल उन्होंने वार्ड ब्वाय को अपने अस्पताल से नौकरी से निकाल दिया है.

डीएम ने दिया कार्रवाई के आदेश 

बरहाल वीडियो वायरल होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में हड़कंप मच गया है. कोई भी इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं है. वीडियो सामने आने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे ही चल रही है. जिला अधिकारी रवीश गुप्ता ने इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बात कही है.य

वहीं सीएमओ आरएस दुबे ने बताया कि उन्हें इस बात जानकारी मीडिया से मिली है और वे तत्काल मौके पर टीम भेजकर इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराएंगे.

ये भी पढ़ें: 'अंधेर नगरी सब तरफ अंधकार...'अयोध्या में लाइट चोरी के दावों के बीच अखिलेश यादव ने ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget