एक्सप्लोरर

बस्ती: तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत

UP News: बस्ती जिले में तेज रफ्तार वैगनआर की टक्कड़ ट्रॉली से हो गई. इस टक्कड़ में वैगनआर सवार 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. पुलिस ने 4 के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है.

Basti Road Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद मे तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली मे टकरा गई और कार मे सवार चार लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वैगनआर कार की स्पीड तेज होने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेक्टर ट्राली सड़क किनारे पलट गई. 

सूचना पर पहुंची पैकोलिया थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे मे फंसे शवों को बाहर निकाला और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस भीषण सड़क हादसे की सूचना के बाद घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिंनन्दन ने मौके का निरीक्षण किया.

भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंट का सामान लेकर ट्रैक्टर ट्राली आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ट्रेक्टर ट्राली मे जा घुसी, जिससे यह भीषण सड़क हादसा हुआ और इस हादसे मे कार में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आधी रात को हुये इस भीषण सड़क हादसे से घन्टो सड़क पर अफरातफरी मचा रहा. 

घटना स्थल पर तत्काल पहुंचे एसपी अभिनंदन व आलाधिकारियों ने पहुंचकर जांच और राहत बचाव कार्य को शुरू कराया. इस भीषण सड़क हादसे मे मृतकों की पहचान 27 वर्षीय रोहित पुत्र स्वर्गीय साहबदीन निवासी शेरपुर थाना इनायत नगर जिला अयोध्या, 24 वर्षीय पवन पुत्र जोखू प्रसाद निवासी खमरिया बुजुर्ग थाना छपिया जिला गोंडा, 22 वर्षीय मोनू पुत्र राम जी और 24 वर्षीय सोमनाथ पुत्र राम जी निवासीगण बाबा बागेश्वर नगर बभनान थाना गौर जनपद बस्ती के रुप मे हुई. पुलिस ने रात मे ही सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. वही सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया की कार व ट्रैक्टर ट्राली मे टक्कर हुई है. जिसमे चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. शवों को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है. मृतकों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दिया गया है, पुलिस के द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर यातायात बहाल है और शान्ति व्यवस्था कायम है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में इस कॉमेडियन के शो पर भी लग सकती रोक, अपर्णा यादव ने की मांग, DGP को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget