एक्सप्लोरर

Barabanki: छोटी सी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर फेंके गए हथगोले, मामला दर्ज

Barabanki Police: पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले में दो महिलाओं सहित दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) जिले में दो पक्षों में हुए मामूली विवाद के बाद देर रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हथगोले से हमला बोल दिया. हथगोला फेंकने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. काफी देर तक दबंग हथगोला फेंकते हुए तांडव करते रहे. इस दौरान दूसरे पक्ष ने घर में घुस कर अपनी जान बचाई.गांव में हथगोले चलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया. पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष फिर से लड़ने लगे.

पुलिस ने इस पूरे मामले में दो महिलाओं समेत दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही. वहीं हथगोले फेंके जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह पूरा मामला बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजूरी चिर्रा गांव का है.

क्या है पूरा मामला?
यहां काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा है. इस विवाद में स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों पर 151 के तहत कार्रवाई भी की थी. बताया जा रहा है कि 151 की इस कार्रवाई के बाद मंगलवार की देर रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया.इस विवाद में एक पक्ष अपनी दबंगई पर उतर आया, जिसके बाद दबंगों ने पहले से घर में बनाकर रखे गए हथगोलों से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बता दें कि दबंग पक्ष काफी देर तक हथगोला फेंकते हुए गांव में तांडव करते रहे. इस दौरान दूसरे पक्ष ने घर में घुस कर अपनी जान बचाई. गांव में हथगोले चलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया. पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष फिर से आपस में लड़ने लगे. वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि इन दो पक्षों में एक तालाब को लेकर विवाद हुआ था. इस पूरे मामले में दो महिलाओं सहित दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें:-

Uttarakhand Budget: उत्तराखंड के बजट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या दावा किया 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
सहारनपुर देहात सीट पर कौन मारेगा बाजी? सपा-कांग्रेस गठबंधन बदलेगा पूरा गेम!
सहारनपुर देहात सीट पर कौन मारेगा बाजी? सपा-कांग्रेस गठबंधन बदलेगा पूरा गेम!
श्रावस्ती में शिक्षा विभाग का हंटर, 775 टीचर्स का वेतन रोका, जानें वजह
श्रावस्ती में शिक्षा विभाग का हंटर, 775 टीचर्स का वेतन रोका, जानें वजह
बागपत में 110 बेटियों की पढ़ाई पर संकट, बिना नया भवन बनाए तोड़ा कन्या स्कूल
बागपत में 110 बेटियों की पढ़ाई पर संकट, बिना नया भवन बनाए तोड़ा कन्या स्कूल

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget