एक्सप्लोरर

सनसनीखेज : इलाहाबाद बैंक के मैनेजर की ब्रांच के पास ही गोली मारकर हत्या

प्रयागराज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां के बांका जलालपुर कस्बे में बैंक मैनेजर की गोला मारकर हत्या कर दी गई।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जिले प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों ने आज एक बैंक मैनेजर को दिन दहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इलाहाबाद बैंक की बांका जलालपुर ब्रांच के मैनेजर अनिल कुमार दोहरे को उस वक्त गोली मारी गई, जब वह कार से बैंक जा रहे थे। शहर से तकरीबन पैंतालीस किलोमीटर दूर मऊआइमा इलाके में उन्हें बैंक की ब्रांच से तकरीबन एक किलोमीटर पहले बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी।

पुलिस और बैंक के लोग उन्हें इलाज के लिए शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बैंक मैनेजर का कत्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल यह साफ नहीं है। चर्चा है कि बैंक मैनेजर की कार में रखा एक छोटा बैग भी गायब है। हालांकि उस बैग में पैसे नहीं थे। ऐसे में लूट की थ्योरी खारिज होती नजर आ रही है। बैंक मैनेजर का कुछ दिनों पहले लोन एप्रूव्ड को लेकर किसी से विवाद हुआ था। ऐसे में पुलिस उस एंगल पर भी छानबीन कर रही है।

यह सनसनीखेज वारदात मऊआइमा थाना क्षेत्र के बांका जलालपुर कस्बे के पास सुबह करीब ग्यारह बजे हुई। लूट की सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बैंक मैनेजर के कत्ल के बाद कई बैंक यूनियनों के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। बैंक कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर पुलिस ने चौबीस घंटे में कत्ल की इस वारदात का खुलासा करते हुए अपराधियों को जेल नहीं भेजा तो वह हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

इस सनसनीखेज वारदात ने प्रयागराज की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान भी खड़े कर दिए हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें भी गठित कर दी गई हैं। प्रयागराज में ही आज सुबह एक रेलवे कर्मचारी को भी उसके घर के बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget