एक्सप्लोरर

'अब वक्त है कि हर...', PM मोदी का जिक्र कर बाबा रामदेव ने की देशवासियों से ये अपील

Ramdev on Indigenous: बाबा रामदेव ने कहा कि मैं स्वदेशी गाड़ी में चलता हूँ, खड़ाऊं पहनता हूँ और कमंडल का इस्तेमाल करता हूँ. 100 प्रतिशत किसी भी चीज में विदेशी वस्तु का प्रयोग नहीं करता हूँ.

UP News: योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर से स्वदेशी अपनाने की देशवासियों से अपील की है. बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी को अपनाने का आह्वान करके विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए एक संदेश दिया है. सारे देशवासियों को इस संदेश का सम्मान करना चाहिए और इन सारी विदेशी कंपनियों की कमर तोड़ने चाहिए.

उन्होंने कहा कि को एक दौर था जब राजनीतिक गुलामी दुनिया में चलती थी अब ये आर्थिक गुलामी, वैचारिक-सांस्कृतिक गुलामी और डिजिटल गुलामी का दौर चल रहा है. अगर भारत ने स्वदेशी को नहीं अपनाया तो रुपये और गिरावट आएगी. स्वामी रामदेव ने कहा कि अगर हमें डॉलर, पाउंड और यूरो के मुकाबले भारत के रुपये को और भारत की करेंसी को मजबूत करना है तो पूरी दुनिया में जो भारत विरोधी ताकतें हैं उनको कमजोर करना है और भारत को शक्तिशाली बनाना है तो स्वदेशी को अपनाना ही होगा.

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत के व्यापारियों को उपभोक्ताओं को, भारत के हिंदु, मुसल्मान, जैन, सिख, बौद्ध आदि सभी वर्ग, समुदाय के लोगों को 100 प्रतिशत स्वदेशी के अपनाने की जरूरत है. कुछ तकनीकी विषयों को छोड़कर रोजमर्रा की हम सभी चाय, साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, क्रीम, पाउडर, जूते, चपल, कपड़े, मोबाइल, घड़ी और गाड़ी सभी में हम स्वदेशी को अपना सकते हैं.

मैं स्वदेशी गाड़ी में चलता हूँ और खड़ाऊं पहनता हूँ

उन्होंने कहा कि मैं स्वदेशी गाड़ी में चलता हूँ, खड़ाऊं पहनता हूँ और कमंडल का इस्तेमाल करता हूँ. 100 प्रतिशत किसी भी चीज में विदेशी वस्तु का प्रयोग नहीं करता हूँ. उन्होंने कहा कि जब मैं स्वदेशी का प्रयोग करके और विदेशी धरती पर जाता हूं, वहां जहाज कुछ विदेशी हैं और विदेशी धरती पर गए तो तब उनकी गाड़ियों में चलना पड़ता है. नहीं तो मैं 99% विदेशों में भी रह करके स्वदेशी का प्रयोग करता हूँ, अपने यहां से साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट ले करके जाता हूँ. 

कभी ट्रंप भारत को आंख दिखाता है- रामदेव

उन्होंने कहा कि अगर ऐसी प्रतिबद्धता देश के नागरिकों की होगी तो चाइना अपने से पैसा पाकर के पाकिसान के पीछे खड़ा हो जाता है और भी बहुत सी भारत विरोधी ताकते हैं पुरी दुनिया में. आर्थिक दृष्टि से, वैचारिक दृष्टि से और राजनीतिक दृष्टि से भारत के लिए चुनौतियां बनती हैं. कभी ट्रंप भारत को आंख दिखाता है, कभी शी जिनपिंग हमारे शत्रुओं के साथ में जाकर के खड़ा हो जाता है. उन्होंने कहा कि भारत के लोग जब घूमने के लिए भी जाएं तो भारत के मित्र देशों में ही जाएं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू बाहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल
हिंदू बाहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
PDA के रथ से घबराई BJP? UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा
PDA के रथ से घबराई BJP? UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा
हामिद अंसारी पर राजकुमारदास का विवादित बयान, बोले- 'दुर्भाग्य से वे...'
हामिद अंसारी पर राजकुमारदास का विवादित बयान, बोले- 'दुर्भाग्य से वे...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 रुपए बिरयानी विवाद: कॉमेडियन प्रणीत मोरे पहुंचे SC, केंद्र समेत राज्यों को नोटिस
370 रुपए बिरयानी विवाद: कॉमेडियन प्रणीत मोरे पहुंचे SC, केंद्र समेत राज्यों को नोटिस
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
'लोकतंत्र को खत्म करने का औजार..' लालकृष्ण आडवाणी को SIR के नोटिस पर बोले खरगे
'लोकतंत्र को खत्म करने का औजार..' लालकृष्ण आडवाणी को SIR के नोटिस पर बोले खरगे
जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत-जापान का टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत-जापान का टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
'स्टाइल आइकॉन बनी रहें', करीना कपूर के बर्थडे पर बहन करिश्मा और ननद ने लुटाया प्यार
'स्टाइल आइकॉन बनी रहें', करीना कपूर के बर्थडे पर बहन करिश्मा और ननद ने लुटाया प्यार
मेरठ से BJP का मिशन UP! अखिलेश-चौधरी के गढ़ में नितिन नवीन का 'मास्टरस्ट्रोक'
मेरठ से BJP का मिशन UP! अखिलेश-चौधरी के गढ़ में नितिन नवीन का 'मास्टरस्ट्रोक'
'अंधभक्त ऐसी सोच को...' बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर बरसे राहुल गांधी
'अंधभक्त इसे सही ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर बरसे राहुल गांधी
UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन
UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन
Embed widget