एक्सप्लोरर

Azamgarh News: एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते लेखपाल को रंगे हाथ दबोचा, वरासत के नाम पर पैसे के लिए कर रहा था परेशान

UP News: मोहम्मददीन पिछले तीन महीने से वरासत के मामले में गवाही के लिए लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय से निवेदन कर रहे थे लेकिन लेखपाल द्वारा लगातार पैसे की डिमांड की जा रही थी.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में घूसखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. एंटी करप्शन टीम (Anti Corruption Team) ने गुरुवार को वरासत के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते एक लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोपी लेखपाल एक व्यक्ति को पिछले तीन माह से परेशान कर रहा था. जिले में पिछले चार वर्षों में यह नौवें घूसखोर की गिरफ्तारी है. टीम आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली में पूछताछ के साथ ही कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

मांग कर रहा था पैसे की 
बता दें कि निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी मोहम्मददीन पुत्र शरीफ की वरासत होनी थी. पिछले तीन महीने से वे वरासत के मामले में गवाही के लिए लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय से निवेदन कर रहे थे लेकिन लेखपाल द्वारा लगातार पैसे की डिमांड की जा रही थी. गरीब होने के कारण मोहम्मद दीन पैसा देने में असमर्थ था जिसके कारण लेखपाल ने बयान कराने से इनकार कर दिया.

Rashtrapatni Remark: अधीर रंजन चौधरी के विवादित बयान पर CM योगी ने बोला हमला, कहा- अपनी गलती से मुकर रही कांग्रेस

आ धमकी टीम
मजबूर होकर मोहम्मद दीन ने सामाजिक संगठन 'प्रयास' के लोगों से संपर्क किया. प्रयास के लोगों ने उसे बुधवार को एंटी करप्शन आफिस गोरखपुर भेज दिया. पीड़ित ने वहां प्रार्थना पत्र दिया और गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम आजमगढ़ आ धमकी. अधिकारियों ने पहले जिलाधिकारी से मिलकर दो गवाह मांगे. जिलाधिकारी द्वारा एक कलेक्ट्रेट कर्मचारी और एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को बतौर गवाह टीम के साथ भेजा गया. इस दौरान पीड़ित ने लेखपाल से बात कर पांच हजार रुपये घूस देने की बात की और बयान कराने को कहा.


Azamgarh News: एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते लेखपाल को रंगे हाथ दबोचा, वरासत के नाम पर पैसे के लिए कर रहा था परेशान

नोट लेते समय दबोचा गया
लेखपाल ने उसे पैसा लेकर ब्रह्मस्थान बुलाया. पीड़ित ने जैसे ही लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय को केमिकल लगे नोट दिए टीम ने उसे दबोच लिया. इसके बाद टीम लेखपाल को लेकर शहर कोतवाली पहुंची. यहां कानूनी कार्रवाई जारी है. एंटी करप्शन टीम में उदय प्रताप सिंह के अलावा एसआई शिव मनोहर यादव, चंद्रभान मिश्र, शैलेंद्र, नीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय नारायण शामिल हैं. 'प्रयास' के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि, अब तक संगठन के प्रयास से नौ घूसखोरों को गिरफ्तार कराया जा चुका है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

प्रभारी निरीक्षक ने क्या बताया
प्रभारी निरीक्षक एंटी करप्शन उदय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज एक लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय को 5 हजार की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों टीम द्वारा पकड़ा गया है. ये क्षेत्रीय लेखपाल निजामाबाद तहसील जनपद आजमगढ़ में तैनात हैं. शिकायतकर्ता मोहम्मददीन की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया है.

UP News: Chitrakoot में बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से, CM योगी समेत ये बड़े नेता होंगे शामिल, जानिए-क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget