एक्सप्लोरर

UP News: Chitrakoot में बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से, CM योगी समेत ये बड़े नेता होंगे शामिल, जानिए-क्या है तैयारी

Chitrakoot News: प्रशिक्षण वर्ग शिविर सीतापुर स्थित बिंदीराम होटल में आयोजित होगा जिसमें CM Yogi Adityanath, दोनों डिप्टी सीएम सहित प्रदेश के 19 कैबिनेट मंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में धर्म नगरी चित्रकूट (Chitrakoot) में भारतीय जनता पार्टी तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर (BJP training camp) का आयोजन करने जा रही है. आज यानी शुक्रवार से 31 जुलाई तक इस प्रशिक्षण वर्ग शिविर कार्यक्रम का आयोजन होगा. यह प्रशिक्षण वर्ग शिविर शहर के सीतापुर स्थित बिंदीराम होटल में आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और दोनों डिप्टी सीएम सहित प्रदेश सरकार के 19 कैबिनेट मंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी शिरकत करेंगे. इसके साथ ही बीजेपी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत प्रदेश कमेटी के 40 पदाधिकारी शिविर में शामिल होंगे. यूपी के सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री समेत 24 पदाधिकारी प्रकोष्ठ के संयोजक और विभाग संयोजक कुल 22 पदाधिकारी इस शिविर में शामिल होंगे. इसके अलावा शिविर में यूपी के सभी जनपदों के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे .

क्या हैं तैयारियां
यह प्रशिक्षण प्रतिदिन 8 सत्रों में आयोजित होगा. तीन दिनों में 24 सत्रों में प्रशिक्षण का कार्य पूरा होगा. प्रशिक्षण वर्ग शिविर में बीएल संतोष और मुरलीधर राव  समेत अन्य प्रशिक्षण दाता प्रशिक्षण देने के लिए मौजूद रहेंगे. प्रत्येक सत्र के प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक तय किए गए हैं. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है. होटल में सिर्फ प्रशिक्षण में शामिल होने वाले लोगों को ही एंट्री दी जाएगी, इसके अलावा किसी की भी एंट्री नहीं होगी. वहीं मंत्रियों और VVIP गेस्ट के जमावड़े को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की तैयारी कर रखी है. इसका जायजा लेने के लिए प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश चित्रकूट पहुंचे. जहां उन्होंने बिंदीराम होटल का निरक्षण किया है और कार्यक्रम में किसी प्रकार की चूक ना हो इसे लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.

UP Breaking News Live: उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह

एडीजी जोन ने क्या बताया
एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश का कहना है, तीन दिवसीय होने वाले कार्यक्रम में कई महानुभावों को श्रेणीबद्ध सुरक्षा प्राप्त है. उसके लिए यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अभी से यहां गार्ड लगा दिए गए हैं और इसके साथ ही जितने भी रूट हैं जहां कार्यक्रम रहेंगे उनकी सूची बना ली गई है. डीएम और एसपी द्वारा उसकी समीक्षा की जा रही है. फोर्स की जरूरत है और हेड क्वार्टर से फोर्स भी लौट आई है जिसमें पीएससी और एंटी माइनिंग टीम रहेगी. सभी तरह के एहतियात बरते जाएंगे ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो. वीवीआईपी के लिए हेलीपैड पर भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जनपद में जो कमियां थीं उनको पूरा कर लिया गया है, जोन स्तर से भी फोर्स दिया जा रहा है.

UP: बरेली में पेट्रोल पंप मैनेजर की दिन दहाड़े हत्या, चोरी करने से रोकने पर अपराधियों ने चलाई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget