एक्सप्लोरर

अयोध्या में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर मास्टर प्लान तैयार, रामनवमी पर प्रशासन ने की खास तैयारी

Ram Navami 2025: अयोध्या प्रशासन की तरफ से रामनवमी के दिन यानी 6 अप्रैल को वीआईपी मूवमेंट को भी सीमित किया गया है. जिसके चलते अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से असुविधा न हो.

Ayodhya Ram Navami 2025: वर्षों के इंतजार के बाद जब रामलला अपने भव्य और दिव्य महल में विराजमान हो चुके हैं तो ऐसे में देश दुनिया की लाखों रामभक्त अयोध्या पहुंच कर अपने आराध्य की झलक पाने और उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं. ऐसे में मौका और भी खास हो जाता है जब रामलला का जन्मोत्सव हो इसीलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष जन्मोत्सव के दौरान 25 से 30 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे.

अयोध्या प्रशासन भी भक्तों की स्वागत के लिए तैयार है और उनको हर तरह की सुविधा देने के लिए तैयारियां पूरी कर रखी है. चाहे वह नगर निगम हो संस्कृत विभाग हो, स्वास्थ्य विभाग हो या फिर पर्यटन विभाग सभी अपने-अपने तरह से भक्तों के स्वागत में तैयार हैं और उनके मनोरंजन के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएं की गई है.

किसी भी नगर की सुंदरता उसकी साफ सफाई और साज सज्जा से दिखाई पड़ती है इसीलिए नगर निगम अयोध्या की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है. नगर निगम की तरफ से श्रद्धालुओं के पेयजल की जगह जगह व्यवस्था की गई है जिससे अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पानी की कमी ना हो.

24 घंटे 3 शिफ्टों में काम करेंगे सफाई कर्मचारी

वहीं दूसरी तरफ साफ सफाई के लिए 24 घंटे 3 शिफ्टों में सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं, इसके साथ ही साफ सफाई के लिए हाईटेक मशीन भी लगाई गई है जो रामनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखेंगे. इसके साथ ही श्रद्धालुओं को छाया प्रदान करने के लिए शेड लगाए जा रहे हैं और चिलचिलाती धूप में भक्तों के पैरों को आराम देने के लिए मेटिंग भी बिछाई जा रही है. इन सब के साथ ही साथ नगर निगम की तरफ से भक्तों के विश्राम के लिए भी जगह-जगह आश्रय गृह भी बनाए गए हैं.

क्राउड मैनेजमेंट के लिए भी मास्टर प्लान

कुंभ में अचानक आई भीड़ को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए भी मास्टर प्लान बनाया है. भीड़ के दबाव को कम करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है वहीं दूसरी तरफ यदि भीड़ ज्यादा बढ़ती है तो प्रवेश द्वार और निकास द्वारा अलग-अलग बनाए जाएंगे.

जन्मभूमि पथ से मंदिर में प्रवेश करेंगे श्रद्धालु

श्रद्धालु बिरला धर्मशाला के सामने जन्मभूमि पथ से मंदिर में प्रवेश करेंगे और निकास के लिए गेट नंबर 3 का प्रयोग किया जाएगा. इसके साथ ही साथ अयोध्या प्रशासन की तरफ से रामनवमी के दिन यानी 6 अप्रैल को वीआईपी मूवमेंट को भी सीमित किया गया है. जिसके चलते अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से असुविधा न हो और सुगमता से रामलला का दर्शन हो सके.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बने तीन स्थाई चिकित्सालय

इसके साथ ही भीड़भाड़ वाली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग की भी अहम भूमिका होती है, इसीलिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है. मेले के दौरान स्थाई और अस्थाई चिकित्सालय की व्यवस्था की गई है, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन स्थाई चिकित्सालय और 14 अस्थाई चिकित्सालय मेले के लिए आरक्षित किए गए. इसके साथ ही साथ जिला अस्पताल, श्री राम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त वार्ड भी आरक्षित किए गए. इसके साथ ही साथ मेले में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है जिस किसी भी विषम परिस्थिति में निपटा जा सके.

यूपी में वक्फ की जमीनों का क्या होगा, अब सीएम योगी ने खुद कर दिया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget