एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, लॉकर की है मुफ्त सुविधा

Ayodhya News: रामलला का आशीर्वाद लेने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. रामलला की पूजा में होनेवाली असुविधा से बचाने के लिए ट्रस्ट ने पर्याप्त व्यवस्था की है.

Ayodhya Ram Mandir: भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भक्तों का तांता लगा हुआ है. श्रद्धालु जल्द से जल्द एक झलक रामलला की पाने को व्याकुल हैं. दर्शन की मनोकामना पूरी करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का विधिवत उद्घाटन हो गया. अगले दिन से रामलला श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या आए दिन लगातार बढ़ती जा रही है. रोजाना लाखों राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं.

राम मंदिर में सामान रखने के लिए लॉकर की मुफ्त सुविधा

रामलला का आशीर्वाद लेने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. श्रद्धालुओं को भगवान राम की पूजा में होनेवाली असुविधा से बचाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पर्याप्त व्यवस्था की है. राम मंदिर में सामान रखने के लिए लॉकर की सुविधा दी गई है. गेट पर सामान की स्कैनिंग के लिए मशीन लगाई गई है. श्रद्धालुओं का सामान जमा करने के लिए लॉकर की सुविधा निशुल्क है. सुरक्षा के लिए भी प्रयाप्त इंतजाम किए गए हैं.

अयोध्या आए श्रद्धालुओं ने की व्यवस्था की जमकर सराहाना

राम मंदिर में इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे घड़ी, मोबाइल ले जाने की मनाही है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घड़ी और मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है. राम मंदिर में पूजा पाठ के बाद निकले श्रद्धालु धन्य मान रहे हैं. उनका कहना है कि भगवान राम का मंदिर किसी स्वर्ग से कम नहीं है. रामलला का दर्शन होना सबसे बड़ा सौभाग्य है. जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिली है. श्रद्धालु राम मंदिर की व्यवस्था की भी तारीफ कर रहे हैं. रामलला के आगे शीश नवाने पर बरबस आंखों में आंसू आ गए. ऐसा लगता है कि रामलला भक्त से बात कर रहे हैं. भीड़ को अच्छे से नियंत्रित किया जा रहा है. श्रद्धालुओं ने दोबारा अयोध्या में रामलला का दर्शन करने की कामना की. उन्होंने कहा कि अयोध्या से जाने के बाद अनुभव को साझा करेंगे. 

Watch: दूल्हा-दुल्हन का अनोखा विरोध प्रदर्शन, नाले के ऊपर खड़े होकर मनाई शादी की सालगिरह, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget