एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर अयोध्या में छाईं पीएम मोदी की तस्वीरों वाली पतंगें, बच्चों में दिखा जबरदस्त क्रेज

Makar Sankranti 2023: कहते हैं मकर संक्रांति के दिन ही श्रीराम ने पतंग उड़ाई थी. जो इंद्रलोक में चली गई थी, इसके बाद से आज तक मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने का सिलसिला जारी है.

Ayodhya Makar Sankranti 2023: राम नगरी अयोध्या में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) से पहले पतंगों (Kite) की धूम है. वहीं लोगों को इस बार मोदी पतंग भी खूब पसंद आ रही है. श्री राम की जन्मभूमि में पीएम मोदी की तस्वीर वाली पतंगे छाई हुई हैं. यहां पर मकर संक्रांति नजदीक आते ही पतंगबाजी का सिलसिला तेज हो जाता है. इस पर्व पर लोग दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ रंग बिरंगी पतंग उड़ाते हैं. इसीलिए इस पर्व को पतंग पर्व के नाम से भी जाना जाता है. अयोध्या में भी इसकी रौनक देखते ही बनती है.

मकर संक्रांति पर देश के अलग-अलग हिस्सों में पतंग महोत्सव का आयोजन हो रहा है, शहर हो यह गांव आसमान में पतंगे उड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. राम नगरी अयोध्या में भी ऐसा ही रंग दिखाई दे रहा है. खास बात ये है कि इस बार पतंग की दुकानों पर मोदी पतंग की धूम दिखाई दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी पतंगे खूब बिक रही हैं और बेचने वाले कह रहे हैं युवाओं में खासकर बच्चों में मोदी पतंग की खासी मांग है. इसके पहले योगी पतंगे बहुत बिकी थी, लेकिन इस बार मोदी पतंगे बहुत बिक रही है. 

मोदी पतंग को लेकर बच्चों में उत्साह

कहते हैं पतंग उड़ाने का सिलसिला प्रभु श्रीराम से शुरू हुआ था. मकर संक्रांति के दिन ही श्रीराम ने पतंग उड़ाई थी. कहते हैं वह पतंग इंद्रलोक में चली गई थी, उसके बाद से आज तक मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. अब श्री राम की जन्मभूमि पर मोदी पतंग की धूम बहुत कुछ कहती है. वहीं पतंग बेचने वाले दुकानदारों की माने तो मोदी पतंग को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि पतंग दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने मोदी पतंग जरूर टांग रखी है. हालांकि इसके पहले योगी पतंग की भी धूम रही थी, लेकिन इस बार मोदी पतंग ने धूम मचा रखी है.

बाजार में बढ़ी मोदी पतंगों की डिमांड 

पतंग बेचने वाले कौशल ने कहा कि मोदी और योगी पतंगों की बहुत डिमांड होती है. बच्चे भी इन पतंगों को बहुत पसंद करते हैं. बच्चे पीएम मोदी और सीएम योगी की पतंगों को लेकर बहुत आकर्षित होते हैं इसलिए हम इन्हें टांगते भी हैं. युवा पीढ़ी में खास तौर से इनका ज्यादा स्कोप है. वहीं एक और दुकानदार ने बताया कि इस बार मार्केट में मोदी की पतंग की बहुत डिमांड है. हर बच्चे यही पतंग मांग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का डराने वाला दावा, ऐसा हुआ तो मच सकती है तबाही!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget