एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने रामभक्तों में उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लोग

Helicopter Service In Ayodhya: रामनगरी का दर्शन करने आए श्रद्धालु भी इस हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर काफी उत्साहित दिखे. ऊंचाई से राम नगरी के दर्शन करने के बाद सभी ने कहा कि नजारा दिव्य था.

Ayodhya Helicopter Service: एक तरफ अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण चल रहा है तो दूसरी ओर अयोध्या का समग्र विकास भी हो रहा है. 2024 में मंदिर के लोकार्पण से पहले अयोध्या में तमाम विकास के कार्य पूरे किए जाने हैं. इन दिनों अयोध्या में पर्यटन विभाग की तरफ से अयोध्या धाम के हवाई दर्शन भी शुरू किए गए हैं. इसमें लोगों को 7 से 8 मिनट की हेलीकॉप्टर (Helicopter) से अयोध्या की हवाई यात्रा कराई जाती है.

एबीपी गंगा की टीम ने भी इस हेलीकॉप्टर सेवा का जायजा लिया और देखा कि आसमान से राम नगरी अयोध्या का भव्य स्वरूप कैसा दिखाई देता है. इस हैलीकॉप्टर के जरिए आप आसमान से राम नगरी की हर एक खूबसूरती को निहार सकते हैं. इससे सरयू नदी का खूबसूरत नजारा, हनुमान गढ़ी और भव्य-दिव्य राम मंदिर निर्माण कार्य को देखा जा सकता है. रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य आकाश से कैसा दिखता है, हनुमानगढ़ी मंदिर, कनक भवन, सूर्यकुंड समेत तमाम मंदिर, संध्या स्थल, सरयू नदी, राम की पैड़ी और अन्य जगह को आसमान से देखने का बेहद सुखद अनुभव होता है. 

हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

रामनगरी का दर्शन करने आए श्रद्धालु भी इस हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर काफी उत्साहित दिखे. ऊंचाई से राम नगरी के दर्शन करने के बाद इन लोगों ने एक सुर में कहा की जैसा सोचा था, राम नगरी का नजारा आकाश से उससे भी ज्यादा अद्भुत नजारा आया. आसमान से राम मंदिर के निर्माण कार्य को देखकर यात्री काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि इस तरह से राम नगरी की हवाई यात्रा का भी अवसर मिलेगा. अब तो बस इंतजार है रामलला के स्थाई मंदिर में विराजमान होने का. 

जानिए- टिकट के लिए कितने पैसे देने होंगे

हेलीकॉप्टर के कैप्टन अरविंद पांडे ने एबीपी गंगा को बताया कि वह सालों से अलग-अलग जगह इस तरह की राइड्स करा रहे हैं। लेकिन राम नगरी में यह मौका मिलने से वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं. लोगों में भी इस हेलीकॉप्टर की राइड को लेकर काफी उत्साह है. पर्यटन विभाग के अधिकारी रविकांत ने बताया कि रोजाना 90-100 के आसपास लोग हेलीकॉप्टर की राइड के लिए आ रहे हैं. रामनवमी के दौरान यह संख्या और भी अधिक रही. लोगों में आसमान से अयोध्या नगरी को देखने के लिए काफी क्रेज है. इस सेवा के लिए 3000 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट है. 

ये भी पढ़ें- UP News: 'सबूत के नाम पर रस्सी और गाय का गोबर', हाईकोर्ट ने दी गो हत्या के आरोपी का अग्रिम जमानत
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget