एक्सप्लोरर

अयोध्या: अब घर बैठे मंगवा सकते हैं हनुमानगढ़ी का प्रसाद, बड़ी भूमिका निभा रहा है डाक विभाग

डाक विभाग और संकट मोचन सेना ट्रस्ट ने देश के कोने-कोने में अयोध्या के हनुमान गढ़ी का प्रसाद पहुंचाने की सेवा का शुभारंभ कर दिया है. प्रसाद में हनुमानगढ़ी का भोग लगा हुआ लड्डू, महावीरी हनुमान जी का एक चित्र और तुलसी की एक माला होगी.

अयोध्या: अब घर बैठे हनुमानगढ़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं को मिल सकेगा. इसे लेकर हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने संकट मोचन सेना और डाक विभाग के साथ मिलकर पहल शुरू की है. भारत के कोने-कोने में बैठे श्रद्धालुओं को अब हनुमानगढ़ी का भोग लगा प्रसाद घर बैठे ही मिल जाएगा. कोरोना काल को देखते हुए संकट मोचन सेना ट्रस्ट की तरफ से हनुमान भक्तों को प्रसाद घर-घर पहुंचाने के लिए डाक विभाग के साथ शुरुआत की जा रही है. शुक्रवार से ₹251 और ₹551 के मूल्य पर घर बैठे प्रसाद मिलेगा. इस प्रसाद में हनुमानगढ़ी का भोग लगा हुआ लड्डू, महावीरी हनुमान जी का एक चित्र और तुलसी की एक माला होगी.

घर बैठे मिलेगा प्रसाद हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए संकट मोचन सेना के तरफ से फैसला लिया गया कि जो भी भक्त अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं उनको घर बैठे हनुमानगढ़ी का भोग लगा हुआ प्रसाद उपलब्ध कराया जाए, साथ ही भक्तों को कोरोना से भी बचाया जाए.

डाक विभाग की अहम भूमिका उन्होंने बताया कि इस काम में डाक विभाग की भूमिका भी अहम रही है, उनका भरपूर सहयोग मिला है. डाक विभाग की तरफ से ये स्वीकृति मांगी गई थी कि संकट मोचन सेना की तरफ से प्रसाद उपलब्ध कराया जाए जिसे हम पूरे भारत में पहुंचाएंगे. डाक विभाग का ये कदम बेहद सराहनीय है. कोरोना काल में श्रद्धालु नहीं आ पा रहे हैं उनकी सुविधा में ध्यान रखते हुए उनको घर पर प्रसाद मिल सके इसकी व्यवस्था की गई है.

अयोध्या: अब घर बैठे मंगवा सकते हैं हनुमानगढ़ी का प्रसाद, बड़ी भूमिका निभा रहा है डाक विभाग

मिलेगा हनुमान जी का भोग लगा हुआ प्रसाद डाक विभाग के विपणन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या आना चाहते हैं लेकिन वैश्विक महामारी की वजह से नहीं आ पा रहे हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ी के प्रसाद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने आकर्षक पहल की है. इसके अंतर्गत देश के किसी भी कोने में हनुमान जी का भोग लगा हुआ प्रसाद डाक विभाग घर पर उपलब्ध कराएगा.

ये भी पढ़ें:

गोंडा: लॉकडाउन में निराश होकर घर लौटा, कुछ करने की मन में ठानी और इस तरह बदल दी अपनी तकदीर

UP: स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का बड़ा बयान, बोले- दिल्ली की वजह से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget