एक्सप्लोरर

अयोध्या: नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दारोगा ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती के साथ एक फर्जी दारोगा पर पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में एक युवक ने फर्जी दारोगा बनकर एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म में सहयोग करने वाले दो और आरोपियों समेत फर्जी दारोगा को कोतवाली नगर की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कोतवाली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती ने जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक फर्जी दारोगा पर पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

नौकरी का दिया भरोसा युवती का आरोप है कि फर्जी दारोगा ने उसे नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया था और इसी भरोसे में पड़कर युवती ने उस फर्जी दारोगा से जान पहचान बना ली. जिसका फायदा उठाकर फर्जी दारोगा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी फर्जी दारोगा का नाम अरविंद गौतम है.

वर्दी पहनकर की मुलाकात अरविंद गौतम ने युवती को बताया था कि वो पुलिस विभाग में दारोगा है. इतना ही नहीं अरविंद ने वर्दी पहनकर युवती से मुलाकात की थी जिसकी वजह से वो धोखा खा गई और अरविंद गौतम को पुलिस विभाग का दारोगा समझ बैठी. जालसाज ने भरोसे में लेने के लिए युवती का शहर के एक प्राइवेट लैब से मेडिकल टेस्ट भी कराया था और रुदौली तहसील में एफिडेविट भी बनवाया था. ये सब इसलिए किया गया था जिससे युवती को इस बात का भरोसा हो जाए कि उसकी नौकरी को लेकर कार्रवाई चल रही है.

युवती की मां ने दर्ज करवाया मुकदमा युवती का आरोप है कि इसी बीच जालसाज फर्जी दारोगा ने मवई ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. नौकरी का झांसा देकर फर्जी दारोगा पिछले एक हफ्ते से युवती को लेकर फरार था, जिसका मुकदमा युवती की मां ने दर्ज करवाया था. गिरफ्तार होने के बाद युवती की तहरीर पर फर्जी दारोगा अरविंद गौतम समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. कोतवाली नगर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जंहा से सभी को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

गोरखपुर में बर्खास्त किए गए चार फर्जी शिक्षक, वेतन के साथ होगी अन्य भत्तों की रिकवरी

प्रतापगढ़ के DM के खिलाफ धरने पर बैठे SDM निलंबित, भ्रष्टाचार का लगाया था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget