एक्सप्लोरर

अयोध्या में और भव्य होगा इस साल का दीपोत्सव, सीएम योगी ने कहा- यादगार बने इस साल का आयोजन

अयोध्या में इस साल का दीपोत्सव और भी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को इस बार का उत्सव यादगार बनाने के निर्देश दिए हैं.

लखनऊ, एजेंसी। अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाला वार्षिक 'दीपोत्सव' कार्यक्रम मौजूदा महामारी के कारण प्रभावित नहीं होगा. वहीं इस साल यह बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा. हालांकि इस बार आयोजन में जन भागीदारी कम होगी. चूंकि राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद यह पहला दीपोत्सव है, ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि यह उत्सव पहले से कहीं अधिक भव्य हो.

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में संस्कृति विभाग से 'दीपोत्सव' आयोजन पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन मांगी है. अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री चाहते हैं कि इस साल का दीपोत्सव यादगार बने. ऐसे में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दुनिया भर के लोग इस घटना को वर्चुअली देख सकें."

साल 2017 में हुई थी शुरुआत दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत साल 2017 में योगी आदित्यनाथ ने की थी. इस उत्सव में निवासियों और स्वयंसेवकों, भक्तों को एक साथ आकर रिकॉर्ड संख्या 1.76 लाख मिट्टी के दीप जलाते हुए देखा गया. पिछले साल अयोध्या ने 5.51 लाख दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इस आयोजन ने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई थी.

दीप जलाने के रिकॉर्ड पर टिकी निगाहें इस साल, हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि जलाए जाने वाले दीपों की संख्या बढ़ाई जाएगी या नहीं. सूत्रों ने कहा कि राज्य का पर्यटन विभाग इस शहर को सुंदर तरीके से लाइटों से सजाना चाहता है. दीपोत्सव के दौरान शहर में एलईडी लाइटबॉक्स लगाई जाएंगी. ऐक्रिलिक शीट से बने बॉक्स एक नए तरीके से क्षेत्र को रोशन करेंगे. शहर की सड़कों पर रथ पर सवार 'राम दरबार' को दशार्ती एक आश्चर्यजनक लाइफ-साइज आकृति भी दिखाई देगी.

राम की पैड़ी पर भी आयोजन वहीं सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में राम दरबार की एक और आकृति स्थापित होगी. करीब 18 फीट ऊंची संरचना में नक्काशीदार खंभे और अन्य सजावटी तत्व शामिल किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम को 'राज्य मेला' का दर्जा दे चुकी है. इसके स्टेटस में बदलाव के साथ अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अब मेले की योजना बनाई जाएगी. सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह महोत्सव पिछले साल 1.33 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर आयोजित किया गया था.

ये भी पढ़ेंः यूपीः बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा सस्पेंड, एसपी ने दी थी तीन बार कटवाने की चेतावनी

होमगार्ड ड्यूटी में गड़बड़ी मामलाः लखनऊ में तैनात कमांडेंट को किया बर्खास्त, सीएम योगी ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget