एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में दो पक्षों में जमकर बवाल, आपसी रंजिश में पिता-बेटे पर चलाए लाठी डंडे, एक की मौत

UP News: यूपी के औरैया में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Auraiya News: औरैया (Auraiya) में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है. बेटे को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है लेकिन युवक की हालत को गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने युवक को सैफई मेडिकल के लिए रेफर कर दिया. जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र का है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें सुरेश नाम के युवक की मौत हो गई तो वहीं उसका बेटा राजकुमार जिंदगी और मौत की जंग अस्पताल में लड़ रहा है. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस आलाधिकारियों के साथ गांव पहुंची और घटना की जानकारी ग्रमीणों से ली. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी हुई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 
बंशी गांव के रहने वाले राजेन्द्र और उनके परिवार के 10 लोगों ने किसी बात को लेकर अचानक से लाठी डंडे से सुरेश चंद्र और उसके बेटे राजकुमार के ऊपर अचानक से हमला कर दिया. जिसके बाद दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर से भाग गए. जिनकी तलाश पुलिस कर रही है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि इस मामले को लेकर परिजन कोई भी जानकारी नहीं दे रहे है. इस पूरी घटना को लेकर डॉ गौरव कुमार ने बताया कि लड़ाई झगड़े के मामले में पुलिस दो लोगों को लाई है, जिसमें सुरेश की पहले से ही मौत हो चुकी थी तो वहीं दूसरे युवक के हेड इंजरी होने की वजह से उन्हें सैफई मेडिकल रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:-

Kaushambi News: कौशांबी में दिव्यांग को थाने ले जाने लगी पुलिस, विरोध किया तो सिपाही ने कर दिया लहूलुहान, हुई मौत

Lucknow Hotel Fire: लखनऊ के जिस होटल लेवाना में लगी भीषण आग, वह अंदर से ऐसा दिखता था, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget