एक्सप्लोरर

नोएडा में पहली बार सामने आई ATM Hacking की घटना, सॉफ्टवेयर के जरिए लाखों ले उड़े शातिर

यूपी के नोएडा में एक्सिस बैंक के एटीएम को हैकरों ने एक सॉफ्टवेयर के जरिए पहले हैक किया और उसके बाद एटीएम में जो भी पैसा था उसे बाहर निकाल लिया. नोएडा में पहली बार एटीएम हैक करने की घटना सामने आई है.

Noida ATM Hacking: कोरोना महामारी के दौरान ठगों नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं. कुछ ठग सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर ठगी कर रहे हैं तो कुछ एटीएम मशीन को ही हैक कर पूरा पैसा उड़ा ले रहे हैं. यही वजह है कि नोएडा में पहली बार एटीएम हैक करने की घटना सामने आई है. साइबर ठगों ने नोएडा के सेक्टर 65  बहलोलपुर गांव के पास एक्सिस बैंक के एटीएम को हैक कर 9.60 लाख रुपये निकाल लिए. बताया जा रहा की हैकरों ने  मालवेयर सॉफ्टवेयर से एटीएम हैक किया था. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हैक कर रहे हैं एटीएम
अक्सर आपने सुना और देखा होगा कि अधिकारियों, नेताओं, मंत्रियों के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को हैक कर बीमारी के नाम पर, मुसीबत के नाम पर पैसे मांगने के मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन, अब ये ठग इतने शातिर हो गए हैं कि वो एटीएम मशीन को हैक कर पूरा पैसा उड़ा ले रहे हैं. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 65 का है जहां एक्सिस बैंक के एटीएम को हैकरों ने एक सॉफ्टवेयर के जरिए पहले हैक किया और उसके बाद एटीएम में जो भी पैसा था उसे बाहर निकाल लिया. 

नहीं की गई तोड़फोड़
आपको जानकर हैरानी होगी सॉफ्टवेयर के जरिए पूरी वारदात को अंजाम दिया गया. किसी ने ना तो एटीएम में तोड़फोड़ की और ना ही मशीन को उखाड़ा. बल्कि मालवेयर सॉफ्टवेयर के जरिए एटीएम मशीन को हैक किया और फिर मशीन में जो पैसे थे उसे निकाल लिया गया.

सॉफ्टवेयर के जरिए एटीएम को किया गया हैक
इस वारदात की जानकारी जब नोएडा पुलिस को हुई तो उसके भी हाथ-पांव फूल गए. क्योंकि, ना तो एटीएम मशीन कहीं से टूटी हुई नजर आई और ना ही एटीएम मशीन से कोई छेड़छाड़ की गई थी. इसके बाद जब नोएडा पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी साइबर टीम को दी तो मौके पर पहुंची साइबर टीम ने पूरे मामले की जांच की. जांच में पता चला कि  मालवेयर सॉफ्टवेयर के जरिए एटीएम को पहले हैक किया और फिर उसी सॉफ्टवेयर की मदद से एटीएम में जो भी पैसा था उसे निकाल लिया गया. 

जांच कर रही है पुलिस 
फिलहाल, नोएडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार मालवेयर सॉफ्टवेयर के जरिए कैसे हैकर्स ने एटीएम को हैक कर पैसा निकाला.  

ये भी पढ़ें:  

गाजीपुर बॉर्डर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच जमकर मारपीट, गाड़ियों में भी हुई तोड़फोड़

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget